नतीजों से ठीक पहले NCP को झटका, MLA जयदत्त क्षीरसागर ने दिया इस्तीफा, शिवसेना में शामिल
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जयदत्त क्षीरसागर ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है और आज शिवसेना में शामिल हो गए। इससे पहले जयदत्त क्षीरसागर ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से उनके निवास मतोश्री पर मुलाकात की।

आपको बता दें कि बीड़ जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में जयदत्त अकेले राकंपा विधायक हैं। बाकी सभी भाजपा से हैं। बताया जा रहा है कि क्षीरसागर राकंपा से नाराज हैं, यह नाराजगी पार्टी द्वारा उनकी अनदेखी और उनके स्थानीय प्रतिद्वंदी धनंजय मुंडे को अधिक महत्व देने को लेकर है।
बता दें कि पिछले दिनों प्रियंका चतुर्वेदी भी कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने नाराजगी के चलते पार्टी छोड़ दी थी। उस वक्त वह पार्टी की प्रवक्ता के तौर पर काम कर रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications