'The Kerala Story बनाने वाले को सरेआम फांसी पर लटका देना चाहिए', NCP नेता का विवादित बयान

The Kerala Story: फिल्म 'द केरल स्टोरी' रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में रही है। फिल्म 05 मई को सिनेमाघरों में आई है। फिल्म को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है।

Jitendra Awhad on The Kerala Story

Jitendra Awhad on The Kerala Story: फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 'द केरल स्टोरी' के फिल्म मेकर को लेकर शरद पवार की पार्टी एनसीपी के नेता जितेंद्र आव्हाड ने विवादित बयान दिया है। जितेंद्र आव्हाड ने कहा है कि 'द केरल स्टोरी' के निर्माता को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए।

जितेंद्र आव्हाड ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर कहा, ''केरल स्टोरी' तथ्यों पर आधारित नहीं है और इसे स्क्रीनिंग से रोका जाना चाहिए।''

जितेंद्र आव्हाड ने मराठी में ट्वीट किया और लिखा, ''दूसरे शब्दों में, आप अपनी महिला बहनों को बदनाम करना चाहते हैं? यह दिखाने के लिए कि हमारी महिला बहनें मूर्ख हैं और कुछ भी नहीं समझती हैं। आखिरकर पुरुष प्रधान संस्कृति में महिलाओं को अधीनस्थ के रूप में चित्रित करना है। ये है केरल पर आधारित फिल्म की असली सच्चाई है। इस तरह की फिल्में झूठ के आधार पर हिंसा, नफरत पैदा करने और उसी से चुनाव जीतने के हिसाब से बनाई जाती हैं।''

एक समाचार चैनल से बात करते हुए गुस्से में एनसीपी के नेता जितेंद्र आव्हाड ने यह भी कहा कि 'द केरल स्टोरी' राज्य की महिलाओं को बदनाम कर रही है और इस काल्पनिक कहानी को बनाने वाले निर्माता को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए।

हाल ही में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार ने शांति बनाए रखने का हवाला देते हुए और राज्य में नफरत और हिंसा की घटनाओं से बचने के लिए फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया।

प्रतिबंध के बारे में बोलते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "यह घृणा और हिंसा की किसी भी घटना से बचने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए उठाया गया कदम है।

फिल्म 'द केरल स्टोरी' के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन हैं। फिल्म के निर्माता विपुल शाह हैं। फिल्म में लीड रोल अदा शर्मा ने निभाया है। इसके अलावा फिल्म में योगिता बिहानी, सिद्धि इदनानी और सोनिया बलानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+