नितिन गडकरी को संसदीय बोर्ड से बाहर किए जाने पर NCP का तंज, जिसका कद बढ़ता है, BJP उसके पर कतर देती है

नई दिल्ली, 18 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बोर्ड में जिस तरह से बड़ा फेरबदल हुआ उसके बाद विपक्ष इसको लेकर भाजपा पर तंज कस रहा है। दरअसल संसदीय बोर्ड से नितिन गडकरी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया उसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर तंज कसा है। एनसीपी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नितिन गडकरी एक दक्ष नेता हैं और जिस तरह से उनका कद बढ़ रहा था, उसी वजह से उन्हें संसदी बोर्ड से बाहर किया गया है।

Recommended Video

    BJP Parliamentary Board से Nitin Gadkari को हटाने पर Subramanian Swamy का तंज | वनइंडिया हिंदी* News
    gadkari

    एनसीपी प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने ट्वीट करके लिखा जब आपकी क्षमताएं और योग्यता बढ़ती है तो आप अपने वरिष्ठ लोगों के लिए चुनौती बन जाते हैं। ऐसा जब भी होता है तो भापा आपका कद कम कर देती है, आपके पर कतर देती है, दागियों को आगे बढ़ाया जाता है। बता दें कि नितिन गडकरी के कई दलों के नेताओं से अच्छा संबंध है। वह मुखर होकर बोलने वाले नेता के तौर पर जाने जाते हैं।

    बता दें कि नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान को भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड से बाहर कर दिया गया है। क्रैस्टो ने ट्वीट करके लिखा, गडकरी को इससे बाहर किया जाना दर्शाता है कि वह कुशल राजनेता थे और उनका कद काफी बढ़ गया था। यही वजह है कि शीर्ष निर्णय लेने वाली दोनों ही कमेटियों से गडकरी को बाहर कर दिया गया है, यह साफ तौर पर दर्शाता है कि किस तरह नितिन गडकरी का कद तेजी से बढ़ रहा था।

    बता दें कि नितिन गडकरी के प्रतिद्वंदी के तौर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को माना जाता है। गौर करने वाली बात है कि कुछ दिन पहले नितिन गडकरी ने कहा था कि कभी-कभी राजनीति छोड़ने का मन करता है, जीवन में और भी बहुत कुछ करने को है। उन्होंने कहा कि राजनीति आजकल सत्ता में बने रहने की ज्यादा जद्दोजहद हो गई है, बजाए सामाजिक परिवर्तन के।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+