NCP चीफ शरद पवार के घर कल गैर कांग्रेसी विपक्षी दलों की अहम बैठक
नई दिल्ली, जून 21: एनसीपी चीफ शरद पवार के नई दिल्ली स्थिति आवास पर मंगलवार को चार बजे गैर कांग्रेसी विपक्षी दलों की एक अहम बैठक होने वाली है। संभावना है कि इस बैठक में शरद पवार और यशवंत सिन्हा के अलावा विपक्ष के कुछ नेता शामिल होंगे।
Recommended Video

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बैठक पूर्व केंद्रीय मंत्री और टीएमसी लीडर यशवंत सिन्हा के फोरम 'राष्ट्र मंच' के तले बुलाई गई है। राष्ट्र मंच के बैनर तले कल शाम चार बजे शरद पवार के घर पर बैठक होगी। इसके लिए 15 राजनीतिक पार्टियों को निमंत्रण भेजा गया है। इसमें 15-20 विपक्षी नेता शामिल हो सकते हैं। इस दौरान मौजूदा आर्थिक और राजनीतिक हालात पर चर्चा की जा सकती है।
इससे पहले आज चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शरद पवार के उनके आवास पर मुलाकात की। यह दो सप्ताह के अंदर पीके कई पवार से दूसरी मुलाकात है। इससे पहले 12 जून को प्रशांत किशोर और शरद पवार के बीच करीब 3 घंटे तक मीटिंग चली थी.। स बैठक के एक दिन बाद एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा था कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के खिलाफ रुख रखने वाली पार्टियों के 'महागठबंधन' की जरूरत है।
साल 2018 में यशवंत सिन्हा ने देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक स्थिति पर चर्चा के लिये राष्ट्र मंच शुरू किया था। इसमें विपक्षी दलों के विभिन्न नेताओं के अलावा गैर राजनीतिक लोग भी हिस्सा लेते रहे हैं। राष्ट्र मंच का मकसद केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना रहा है। इसकी पूर्व की बैठकों में तृणमूल कांग्रेस सदस्य दिनेश त्रिवेदी(अब बीजेपी में शामिल हो चुके हैं), कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी, सांसद माजिद मेमन, आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री सुरेश मेहता राष्ट्र मंच की बैठक में शामिल हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications