मध्य प्रदेश के बच्चों को पढ़ाया जा रहा है परवेज मुशर्रफ महापुरुष हैं

जबलपुर। अक्सर आपने अपनी किताबों में महात्मा गांधी, रवींद्रनाथ टैगोर सहित कई लोगों को महापुरषों के तौर पर पढ़ा होगा। लेकिन मध्य प्रदेश की एनसीआरटी की किताबों के लिए महापुरुषों के नामों की सूचि में परवेज मुशर्रफ का नाम भी है।

मध्य प्रदेश के के जबलपुर में स्कूली बच्चों को गायत्री पब्लिकेशन की किताबों में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्ऱफ को महापुरुष के तौर पर पढ़ाया जा रहा है।

यही नहीं इस किताब में सोनिया गांधी की तस्वीर को भी मुशर्रफ की तस्वीर के बगल में छापा गया है और उन्हें भी महापुरुष के तौर पर किताब में दिखाया गया है। वहीं इस विवाद के बाद इसका विरोध होना शुरु हो गया है।

उधर वकीलों के संघ के सदस्यों ने जिलाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन सौपकर अपना विरोध दर्ज कराया है। आपको बता दें कि नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एण्ड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) ने दिल्ली के गायत्री पब्लिकेशन के लेखक पंकज जैन की किताब को मान्यता दी है। यह पुस्तक नैतिक शिक्षा और सामान्य ज्ञान के साथ योग के नाम से जारी की गयी है। इस किताब को कक्षा तीन के बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+