NCC के विस्तार को रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी, शामिल किए जाएंगे 1 लाख नए कैडेट्स

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय कैडेट कोर विस्तार की घोषणा के बाद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के दायरे को 173 सीमावर्ती और तटीय जिलों तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिसके तहत एक लाख नए कैडेट की भर्ती की जाएगी। एक आधिकारिक वक्तव्य के माध्यम से रविवार को यह जानकारी दी गई।

NCC Expansion, Rajnath Singh Approves Proposal, 1 Lakh New Cadets to be Inducted

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'बड़े स्तर पर विस्तार की योजना' के लिए एनसीसी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। वक्तव्य में कहा गया, तटीय और सीमावर्ती क्षेत्रों में एक हजार से अधिक स्कूलों और कॉलेजों को चिह्नित किया गया है जहां एनसीसी की शुरुआत की जाएगी। 173 तटीय और सीमावर्ती जिलों से कुल एक लाख कैडेट एनसीसी में भर्ती किए जाएंगे जिनमें से एक तिहाई संख्या लड़कियों की होगी। मंत्रालय ने कहा कि एनसीसी के विस्तार को राज्य सरकारों की सहायता से क्रियान्वित किया जाएगा।

मंत्रालय ने कहा, विस्तार की योजना के तहत तटीय और सीमावर्ती क्षेत्रों में कैडेट को प्रशिक्षण देने के लिए एनसीसी की 83 इकाइयों (सेना की 53, नौसेना की 20, वायु सेना की 10) को अद्यतन किया जाएगा। वक्तव्य में कहा गया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित एनसीसी की इकाइयों को प्रशासनिक सहायता देने का कार्य सेना करेगी। तटीय क्षेत्रों में यह कार्य नौसेना करेगी और वायु सेना स्टेशन के नजदीक स्थित एनसीसी की इकाइयों की सहायत करने का जिम्मा वायु सेना पर होगा।

बता दें कि, प्रधानमंत्री ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए गए संबोधन में एनसीसी को विस्तार देने की घोषणा की थी।उन्होंने कहा था कि तटीय और सीमावर्ती जिलों तक एनसीसी का विस्तार किया जाएगा जिससे इन क्षेत्रों को आपदा से मुकाबला करने के लिए प्रशिक्षित नौजवान उपलब्ध होंगे और सशस्त्र सेनाओं में रोजगार के लिए युवाओं में आवश्यक कौशल का भी विकास होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+