NCB ने मुंबई और जामनगर से जब्त की 120 करोड़ की MD ड्रग, पूर्व पायलट सहित 6 गिरफ्तार
Mumbai NCB: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई और गुजरात से 120 करोड़ रुपये से अधिक की 60 किलोग्राम मेफेड्रोन दवा जब्त की है। मामले में टीम ने एयर इंडिया के एक पूर्व पायलट सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकरी देते हुए एनसीबी के उप महानिदेशक संजय सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई गुजरात के जामनगर में नौसेना की खुफिया इकाई से मिली विशेष सूचना के बाद की गई है।

अधिकारी के मुताबिक सूचना मिलने के बाद दिल्ली में एनसीबी मुख्यालय और इसकी मुंबई क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने 3 अक्टूबर को जामनगर में छापेमारी की थी। इस दौरान 10 किलो मेफेड्रोन जब्त किया गया। वहीं, पूर्व में प्राप्त सूचना के आधार पर टीम ने गुरुवार को भी दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में एस बी रोड स्थित एक गोदाम में छापा मारा और 50 मेफेड्रोन जब्त किया।
अधिकारियों के मुताबिक जामनगर में गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक की पहचान सोहेल गफ्फार के रूप में की गई है। गफ्फार एयर इंडिया का पायलट रह चुका है। उसने 2016-18 तक एयर इंडिया में सेवाएं दी थी। जब्त की गई ड्रग्स की कीमत 120 करोड़ आंकी गई है।
ये भी पढ़ें- Women Fight Video: हाथापाई, बाल खींचना...मुंबई लोकल ट्रेन में सीट के लिए महिलाओं का ऐसा झगड़ा नहीं देखा होगा












Click it and Unblock the Notifications