Women Fight Video: हाथापाई, बाल खींचना...मुंबई लोकल ट्रेन में सीट के लिए महिलाओं का ऐसा झगड़ा नहीं देखा होगा
Women Fight Video: हाथापाई, बाल खींचना...मुंबई लोकल ट्रेन में सीट के लिए महिलाओं का ऐसा झगड़ा नहीं देखा होगा
Mumbai Local Train Women Fight Video: मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रा करना और बैठने के लिए सीट खोजना, कितना मुश्किल है, ये सब जानते हैं। मुंबई के लोकल ट्रेनों की भीड़ की वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर महिलाओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है। मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल हो गई है। पुलिस ने कहा, नवी मुंबई के वाशी जीआरपी में एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई और मामला दर्ज कर लिया गया। ये वायरल वीडियो 05 अक्टूबर की है।

बाल खींच-खींच कर महिलाओं ने की एक-दूसरे की पिटाई
रिपोर्ट के मुताबिक 05 अक्टूबर को ठाणे-पनवेल लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे के अंदर सीट को लेकर महिलाओं में जमकर विवाद हुआ। वायरल वीडियो में महिलाओं को एक-दूसरे के बाल खींचते हुए देखा जा सकता है। महिलाएं बाल खींच-खींच कर एक-दूसरे को पीटते हुए दिख रही हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं आक्रामक तरीके से एक-दूसरे को थप्पड़ मारती हैं।

दो महिलाओं से शुरू हुआ था विवाद
वाशी रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संभाजी कटारे ने कहा, ठाणे से पनवेल जा रही एक लोकल ट्रेन में 3 महिलाओं के बीच हाथापाई हो गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इन महिलाओं के बीच सीट को लेकर विवाद शुरू हुआ। सीट को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ महिलाओं ने मारपीट शुरू कर दी। वीडियो को शेयर करने वाले ट्विटर यूजर ने लिखा, ''मुंबई लोकल ट्रेन में एक सीट को लेकर दो महिला यात्रियों के बीच मारपीट हुई है।''

महिला पुलिसकर्मी हुईं घायल, दर्ज हुआ केस
वाशी रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संभाजी कटारे ने जानकारी दी है कि इस हाथापाई में एक महिला कर्मचारी भी घायल हो गई हैं। उन्होंने कहा, 05 अक्टूबर को ठाणे से पनवेल जा रही लोकल ट्रेन में 3 महिलाओं के बीच हुई मारपीट में एक महिला पुलिस कर्मचारी घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में वाशी पुलिस स्टेशन (जीआरपी) में 2 महिलाओं के खिलाफ आईपीसी 353, 332, 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महिला कांस्टेबल कर रही थीं झगड़े को रोकने की कोशिश
जानकारी के मुताबिक घायल हुई महिला कांस्टेबल का नाम शारदा उगले है। जब महिलाओं के बीच हाथापाई होते शारदा उगले ने देखा तो, उन्होंने यात्रियों के बीच हुए झगड़े को रोकने की कोशिश । इसी दौरान उनके सिर में चोटें आईं। वीडियो में महिला कांस्टेबल के सिर से खून निकलते हुए देखा जा सकता है। शारदा उगले, उस वक्त कि ड्यूटी पर तैनात थीं। पुलिसकर्मी समेत कम से कम तीन महिलाओं को चोटें आईं। वीडियो में दो महिला यात्रियों के सिर में लगी चोट से खून बहता देखा जा सकता है।

कैसे शुरू हुआ पहले सीट को लेकर विवाद
पुलिस के मुताबिक तुर्भे स्टेशन पर एक सीट खाली होने पर एक महिला यात्री ने दूसरी महिला को सीट देने की कोशिश की। हालांकि, एक तीसरी महिला ने भी उसी सीट पर कब्जा करने की कोशिश की। इसी बात को लेकर तीनों महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई और मारपीट करने लगी। जल्द ही, कुछ अन्य यात्री भी विवाद में शामिल हो गए, जिसके बाद महिला डिब्बे के अंदर झगड़ा बहुत बढ़ गया था।












Click it and Unblock the Notifications