दीपिका, सारा, श्रद्धा के बयान दर्ज, असिस्टेंट डायरेक्टर क्षितिज प्रसाद को NCB ने किया गिरफ्तार

दीपिका, सारा, श्रद्धा के बयान दर्ज,

नई दिल्ली। बॉलीवुड में ड्रग्स से जुड़े मामले को लेकर नारकॉटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को असिस्टेंट डायरेक्टर क्षितिज प्रसाद को गिरफ्तार किया है। वहीं अभिनेत्री सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और दीपिका पादुकोण के बयान लिए हैं। एनसीबी दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र के डिप्टी डीजी मुथा अशोक जैन ने बताया है कि आज करिश्मा प्रकाश, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर का बयान रिकॉर्ड किया गया है। एक व्यक्ति क्षितिज प्रसाद जिनसे पूछताछ हो रही थी उसे गिरफ़्तार कर लिया गया है। कल उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Recommended Video

    Bollywood Drugs Case: NCB ने Dharma Production के Kshitij Prasad को किया गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
    आज कोई नया समन नहीं, अब तक 18 गिरफ्तारी

    आज कोई नया समन नहीं, अब तक 18 गिरफ्तारी

    मुथा अशोक जैन ने बताया है कि शनिवार को ड्रग्स से जुड़े मामले में कोई नया समन नहीं जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में अब तक 18 से ज्यादा गिरफ्तारियां एनसीबी कर चुकी है। इसमें शनिवार को हुई असिस्टेंट डायरेक्टर क्षितिज प्रसाद की गिरफ्तारी भी शामिल है।

    धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े रहे हैं क्षितिज

    धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े रहे हैं क्षितिज

    एनसीबी ने करण जौहर के प्रॉडक्शन हाउस धर्मा प्रॉडक्शंस में असिस्टेंट डायरेक्टर रहे क्षितिज प्रसाद को 24 घंटे से ज्यादा लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। क्षितिज प्रसाद को शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इसके बाद उनको वापस नहीं जाने दिया गया। रात में भी उन्हें हिरासत में रखा गया था। शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

    सुशांत के ड्रग्स मामले में हो रही पूछताछ

    सुशांत के ड्रग्स मामले में हो रही पूछताछ

    अभिनेता सुशांत सिंह ने जून में खुदकुशी कर ली थी। उनकी मौत के बाद कथित तौर पर सामने आया कि वो ड्रग्स लेते थे। इसके बाद मामले में एनसीबी ने जांच शुरू की। एनसीबी ने पहले सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया, उनके भाई और कुछ अन्य गिरफ्तारियां कीं। इसके बाद दावा किया गया कि कई और लोगों का भी बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन है। इसके बाद एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को पूछताछ के लिए समन किया। शनिवार को मुंबई में एनसीबी के गेस्ट हाउस में तीनों अभिनेत्रियों से लंबी पूछताछ हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+