बिहार के गया में नक्सलियों ने स्कूल की बिल्डिंग को धमाके से उड़ाया

नई दिल्ली। बिहार के गया जिले में बांके बाजार में आज नक्सलियों ने एक स्कूल की बिल्डिंग को उड़ा दिया। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने स्कूल की बिल्डिंग के एक हिस्से को उड़ा दिया। हालांकि इस धमाके में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले 18 फरवरी को 7 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था। जिन 7 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया उसमे से चार नक्सली पिछले वर्ष नवंबर माह में आईईडी धमाके में शामिल थे। यह आईईडी ब्लास्ट छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में हुआ था, इस हमले में एक जवान भी घायल हो गया था।

school

पुलिस ने बताया कि इन नक्सलियों को बसागुड़ा गांव से गिरफ्तार किया गया था। सीआरपीएफ की टीम और जिला पुलिस की टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया था। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उइका संभू, पूनम बुधू, सेमला पोडिया, पूनम मोटू ने पिछले वर्ष 22 नवंबर को साकेगुड़ा और तारेम गांव के बीच में आईईडी धमाका किया था, जिसमे एक जवान घायल हो गया था।

गौतरलब है कि 10 फरवरी को छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया था। वहीं, इस एनकाउंटर में सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के दो जवान शहीद हो गए थे। मुठभेड़ में चार जवान घायल हुए थे। ये मुठभेड़ बीजापुर और सुकमा जिलों की सीमा पर स्थित इरापल्ली गांव में सुबह 10 बजे करीब शुरू हुई थी। इसके पहले पिछले साल नवंबर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली थी। सुकमा जिले के बुरकापाल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया था। इस मुठभेड़ में नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद किया गया था। छत्तीसगढ़ पुलिस और जिला रिजर्व गार्ड की संयुक्त टीम ने मिलकर इस ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+