Jharkhand: नक्सलियों ने CRPF को बनाया निशाना, IED विस्फोट में कोबरा के दो जवान घायल, रांची रेफर
झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों ने एक बार फिर गुरुवार को कोबरा जवानों को निशाना बनाया है। नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में कोबरा के दो जवान (सीआरपीएफ) घायल हो गये।

Jharkhand: झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों ने एक बार फिर गुरुवार को कोबरा जवानों को निशाना बनाया है। नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में कोबरा के दो जवान (सीआरपीएफ) घायल हो गये। झारखंड पुलिस ने कहा कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है। वे खतरे से बाहर हैं।
कल हुई थी मुठभेड़
बता दें कि झारखंड में कल ही यानी बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान एक IED ब्लास्ट होने से 5 जवान जख्मी हो गए थे। जिनको वहां से निकालकर अस्पताल शिफ्ट किया गया था। वहीं आज कोबारा के दो जवान घायल हो गए थे। सूत्रों के मुताबिक सीआरपीएफ पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चला रही है, ताकि नक्सलियों का सफाया किया जा सके।
किया था आईईडी ब्लास्ट
जानकारी के मुताबिक झारखंड के चाईबासा में कुछ नक्सलियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिस पर सीआरपीएफ ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तभी वहां छिपे नक्सलियों ने उन पर फायरिंग कर दी। जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन इसी बीच वहां पर एक IED में ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में 5 जवान आ गए। घायल जवानों को घटनास्थल से निकाल लिया गया है। खबर है कि घायल जवानों को रांची शिफ्ट किया जा रहा, जहां उनका आगे का इलाज होगा।
Recommended Video

जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़
वहीं, छत्तीसगढ़ में कोबरा बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच बुधवार को गोलीबारी की घटना सामने आई थी। जब हेलीकॉप्टर बीजापुर-तेलंगाना सीमा के पास अग्रिम चौकी पर उतरने वाला था, तभी नक्सलियों ने फायरिंग कर दी थी। कोबरा बटालियन के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सीआरपीएफ ने बताया कि बटालियन को कोई हताहत नहीं हुआ, जबकि नक्सलियों को नुकसान पहुंचा है।
यह भी पढ़ें- MP News: नक्सली बेल्ट में विशेष पुलिस सहयोगी दस्ता भी संभालेगा मोर्चा, 150 पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया












Click it and Unblock the Notifications