MP News: नक्सली बेल्ट में विशेष पुलिस सहयोगी दस्ता भी संभालेगा मोर्चा, 150 पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

MP में नक्सलियों से मुकाबला करने के लिए अब विशेष पुलिस सहयोगी दस्ता भी तैयार हो रहा हैं। 150 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहली खेप में मंडला में 30 पदों के लिए 4169 आवेदन पहुंचे हैं।

police

mp special police assistant squad in Naxalite belt:मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाके में हॉक फ़ोर्स जवानों के साथ विशेष पुलिस सहयोगी दस्ता भी मोर्चा संभालेगा। इसके लिए प्रभावित इलाकों में ब्लॉक स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। 150 पदों पर भर्ती की योजना है, जिसमें पहली खेप में मंडला जिले के लिए 30 पदों के लिए उम्मीदवारों का हुजूम उमड़ा हैं। फर्स्ट राउंड में 4 हजार से ज्यादा आवेदकों के आवेदन पहुंचे।

naxlite

Recommended Video

    Chhattisgarh-Odisha Border के पास CRPF की टीम Naxal Attack, तीन जवान शहीद | वनइंडिया हिंदी | *News

    एमपी में नक्सली गतिविधियों से मुकाबला करने के लिए सरकार ने विशेष पुलिस सहयोगी दस्ता के लिए भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी दी थी। जिसके तहत संवेदनशील प्रभावित क्षेत्रों में भर्ती अभियान चल रहा हैं। विकासखंड स्तर पर 150 पदों पर भर्ती होना हैं। बालाघाट जोन के मंडला जिले के कुछ ब्लॉक बहे चिन्हित किए गए थे। जहां 30 पद स्वीकृत हैं। इसके लिए 4 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने रूचि दिखाई हैं। मंडला एसपी दफ्तर में इन दिनों इस भर्ती अभियान में आवेदकों का हुजूम लगा हुआ हैं। 30 में से 10 पद महिला और 20 पद पुरुषों के लिए आरक्षित रखे गए है।

    police

    एडिशनल एसपी गजेन्द्र सिंह कंवर के मुताबिक आवेदन की अंतिम तारीख 28 दिसंबर तक कुल 4169 आवेदन जमा हुए। सभी आवेदनों की स्कूटनी कराई गई हैं। पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके लिए शारीरिक और लिखित परीक्षा आयोजित है। शारीरिक परीक्षा में दौड़ भी आयोजित है। जिसमें सफल उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। फिर मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों की विशेष दस्ते में नियुक्ति होगी। कंवर ने बताया कि मंडला के अलावा सबसे ज्यादा बालाघाट में 80 फिर डिंडौरी में 40 पदों पर भर्ती स्वीकृत हैं। विशेष दस्ता बनने से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात हॉक फ़ोर्स पुलिस जवानों की टीम को बड़ी मदद मिलेगी। फ़ोर्स की कमी काफी हद तक दूर हो सकेंगी। साथ ही जंगलों में पेट्रोलिंग सर्चिंग के दौरान टुकड़ों में टीम एक साथ कूच कर सकती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+