छत्तीसगढ़ में दो नक्सली हमले, मतदानकर्मियों, सीआरपीएफ जवानों समेत 12 की मौत

बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुटरू से गुदमा गांव के मध्य केतुलनार के पास नक्सलियों ने मतदानकर्मियों को ले जा रहे बस को विस्फोट करके उड़ा दिया। इस घटना में सात मतदानकर्मियों की मौत हो गई।
बस्तर लोकसभा क्षेत्र के बीजापुर जिले में 10 अप्रैल को मतदान के बाद मतदान दलों की वापसी हो रही है। आज मतदान दल की वापसी के दौरान कुछ मतदानकर्मी पैदल नहीं चलने के कारण बस में सवार हो गए थे। बस जब केतुलनार गांव के करीब तालाब के पास पहुंची, तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया, जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं नक्सलियों ने गोलीबारी भी शुरू कर दी।
वहीं सुकमा के पास दरभा घाटी में नक्सलियों ने सीआरपीएफ की बस उड़ा दी, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए।












Click it and Unblock the Notifications