अौरंगाबाद में नक्‍सलियों ने सीआरपीएफ जवान के घर को बनाया निशाना

औरंगाबाद। अभी तक नक्‍सलियों की ओर से अक्‍सर सीआरपीएफ और उसकी टीम को निशाना बनाने की खबरें आती थीं लेकिन अब नक्‍सलियों ने उन जवानों के घरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है जो नक्‍सलियों के हमलों का जवाब देने को तैयार रहते हैं।

इसका एक उदाहरण नक्‍सलियों ने बुधवार रात को पेश किया जब उन्‍होंने यहां पर सीआरपीएफ की कोबरा टीम के एक जवान के घर को आग लगा दी। हालांकि उनके इस हमले में कोई भी जख्‍मी नहीं हुआ है।

सीआरपीएफ के जवान विनोद कुमार जब अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे, उसी समय इस घटना को अंजाम दिया गया है।

इस हमले के साथ ही नक्‍सलियों की ओर से धमकी भी दी गई है कि अगर झारखंड इलाके में काम करने वाली पुलिस ने उनके सामने आत्‍मसमर्पण नहीं किया तो फिर उन्‍हें इसी तरह का अंजाम भुगतने को तैयार रहना होगा।

तस्‍वीरों में देखिए कि कैसे नक्‍सलियों ने सीआरपीएफ के जवान विनोद कुमार के घर को तबाही के मंजर में बदलकर रख दिया।

पूरा घर बर्बाद

पूरा घर बर्बाद

नक्‍सलियों ने विनोद कुमार के घर को ब्‍लास्‍ट से उड़ा दिया। ब्‍लास्‍ट के बाद इस घर की हालत ऐसी हो गई कि विनोद कुमार और उनके परिवार वाले भी अपने आशियाने को पहचान नहीं पा रहे थे।

तो होगा यही हाल

तो होगा यही हाल

नक्‍सली जाते-जाते विनोद कुमार के घर पर एक पोस्‍टर चिपका गए। इस पोस्‍टर में उन्‍होंने धमकी दी है कि अगर उनके खिलाफ कार्रवाई करने वाली पुलिस ने आत्‍म समर्पण नहीं किया जा ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने दी जानकारी

इस इलाके की पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नक्‍सलियों ने यह हमला रात करीब 11:30 बजे किया। घर में कोई भी नहीं था और इसी वजह से इस हमले में किसी के भी जख्‍मी होने की कोई खबर नहीं है।

आधा पक्‍का मकान

आधा पक्‍का मकान

सीआरपीएफ के जवान विनोद कुमार का यह घर आधा पक्‍का है और आधा कच्‍चा बना हुआ है। करीब दो दर्जन नक्‍सलियों ने विनोद कुमार के घर पर हमला किया था।

नक्‍सलियों की सोची समझी साजिश

नक्‍सलियों की सोची समझी साजिश

नक्‍सलियों ने विनोद कुमार के घर के अंदर बम को प्‍लांट किया था और फिर इसमें ब्‍लास्‍ट किया गया।

नक्‍सल समस्‍या से बुरी तरह प्रभावित औरंगाबाद

नक्‍सल समस्‍या से बुरी तरह प्रभावित औरंगाबाद

औरंगाबाद नक्‍सल समस्‍या से बुरी तरह से प्रभावित है। नक्‍सल समस्‍या से जूझते औरंगाबाद में सीआरपीएफ हर मोर्चे पर न‍क्‍सलियों से लोहा लेती रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+