वर्ष 2008 से लेकर 24 अप्रैल तक नक्सल हमलों की टाइमलाइन और शहादत का आंकड़ा
पिछले एक दशक से जारी है देश में खतरनाक नक्सली हमलों का सिलसिला। छह अप्रैल वर्ष 2010 को हुए एक हमले में शहीद हो गए थे 75 जवान।
नई दिल्ली। पिछले एक दशक से देश में नक्सली हमलों में तेजी आने का सिलसिला जारी है। इन हमलों में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो चुके हैं। नक्सलियों ने छह अप्रैल 2010 को एक हमला किया था जिसमें 75 जवान शहीद हो गए थे और इस हमले को सबसे खतरनाक हमलों में शुमार किया जाता है। एक नजर डालिए वर्ष 2008 से सोमवार तक हुए नक्सली हमलों और इन हमलों की टाइमलाइन पर।

कितने नक्सली हमले और कितने हुए शहीद
- 29 जून 2008: ओडिशा के बालिमाला के एक तालाब पर मौजूद जवानों की एक नाव पर नक्सलियों ने हमला बोला। इस हमले में 38 जवान शहीद हो गए थे।
- 16 जुलाई 2008: ओडिशा के मलकानगिरी जिले में नक्सलियों ने पुलिस की एक गाड़ी को ब्लास्ट कर उड़ा दिया जिसमें 21 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।
- 13 अप्रैल 2009: पश्चिमी ओडिशा में हुए एक हमले में अर्धसैनिक बलों के 10 जवान शहीद।
- 22 अप्रैल 2009: नक्सलियों ने 300 यात्रियों से भरी एक ट्रेन को झारखंड के लातेहार में हाइजैक कर लिया था। हालांकि बाद में इस ट्रेन को जाने दिया गया।
- 22 मई 2009: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों के हमले में 16 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
- 10 जून 2009: झारखंड स्थित सारंध के जंगल में एक नक्सली हमला हुआ जिसमें नौ सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।
- 13 जून 2009: बोकारो में दो लैंडमाइंस अटैक हुए जिसमें 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इसके बाद एक ब्लास्ट हुआ और इसमें भी 10 पुलिसकर्मी मारे गए।
- 16 जून 2009: झारखंड के पलामू के बेहरखंड में नक्सलियों ने एक लैंडमाइन अटैक किया जिसमें 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इसी दिन एक और नक्सली घटना में चार और पुलिसकर्मी मारे गए।
- 18 जुलाई 2009: छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों ने गांव वालों की हत्या की।
- 27 जुलाई 2009: छत्तीसगढ़ के दांतेवाड़ा जिले में एक लैंडमाइन ब्लास्ट में छह लोगों की मौत हो गई।
- 4 सितंबर 2009: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने चार गांववालों को मार डाला।
- 26 सितंबर 2009: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित पारीगुडा में बालाघाट से बीजेपी सांसद बलिराम कश्यप के बेटों की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।
- 8 अक्टूबर 2009: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सली हमला और 17 पुलिसकर्मियों की मौत।
- 15 फरवरी 2010: पश्चिम बंगाल के सियालदह में नक्सलियों ने ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स के 25 जवानों की हत्या कर दी।
- 4 अप्रैल 2010: ओडिशा के कोरापुट जिले में लैंडमाइन ब्लास्ट जिसमें स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के 11 जवान मारे गए।
- 6 अप्रैल 2010: छत्तीसगढ़ के दांतेवाड़ा जिले में नक्सल हमला और इसमें सीआरपीएफ के 75 जवान शहीद। एक पुलिस अधिकारी की भी इसमें मौत हो गई थी।
- 8 मई 2010: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक बुलेट प्रूफ गाड़ी पर ब्लास्ट कर दिया जिसमें सीआरपीएफ के आठ जवान शहीद।
- 29 जून 2010: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक नक्सली हमला जिसमें सीआरपीएफ के 26 जवान शहीद।
- 18 अक्टूबर 2012: बिहारा के गया में नक्सलियों ने सीआरपीएफ के आठ जवानों को मार डाला और आठ जवान शहीद हो गए जिसमें सीआरपीएफ कमांडेंट भी शामिल थे।
- 25 मई 2013: छत्तीसगढ़ की दारबा घाटी में घात लगाए नक्सलियों ने हमला बोला जिसमें कांग्रेस पार्टी के 25 नेताओं की मौत हो गइ। इस हमले में राज्य के पूर्व मंत्री महेंद्र कुमार, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के चीफ नंद कुमार पटेल और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल का निधन हो गया था।
- 2 जुलाई 2013: नक्सलियों ने झारखंड के दुमका में हमला किया जिसमें पाकुर के एसपी समेत चार पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई थी।
- 8 फरवरी 2014: छत्तीसगढ़ के दांतेवाड़ में नक्सल हमला और इस हमले में एक एसएचओ समेत छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।
- 11 मार्च 2014: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 15 जवान शहीद हो गए थे।
- 11 मार्च 2017: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 12 जवान शहीद।
- 24 अप्रैल 2017: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमला जिसमें सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद।












Click it and Unblock the Notifications