नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा- सेक्स की गरज थी तो यूज किया, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बायोग्राफी 'एन ऑर्डिनेरी मैन' लॉन्च होने से पहले ही विवादों में है। कारण है इस बायोग्राफी में उनकी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे। आपको बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बायोग्राफी में अपनी जिंदगी में आईं महिलाओं और गर्लफ्रेंड्स के बारे में कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं। नवाज के साथ इसे जर्नलिस्ट रितुपर्णा चटर्जी ने लिखा है। इसमें नवाज ने फिल्म 'मिस लवली' में उनकी को-एक्ट्रेस रहीं निहारिका सिंह से उनके रिश्तों के बारे में खुलकर लिखा है। उन्होंने कहा है कि वो निहारिका को सिर्फ सेक्स के लिए यूज करते थे। अब इस पर निहारिका ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

किताब बेचने के लिए बदनाम कर रहे हैं नवाजुद्दीन
निहारिका सिंह का कहना है कि नवाजुद्दीन सिद्दिकी अपनी किताब बेचने के लिए एक महिला को बदनाम कर रहे हैं। निहारिका के मुताबिक मैं नवाज के साथ 2009 में फिल्म 'मिस लवली' की शूटिंग के दौरान रिलेशनशिप में थी, जो कुछ महीने तक चला था।" "इस वजह से अगर वे आज मुझे एक ऐसी महिला के रूप में बता रहे हैं, जिसे वे बेडरूम में ले गए, जो उन्हें बेतहाशा कॉल किया करती थी और जिसने उनके नाम से किसी दूसरी औरत को मेल किए। इन सब बातों पर मुझे हंसी आती है।"

नवाजुद्दीन ने कहा- मैं सेक्स के लिए निहारिका के पास जाता था
अपनी किताब में नवाजुद्दीन ने लिखा है कि "मिस लवली की शूटिंग चल रही थी लेकिन पता नहीं वो (निहारिका) मेरी किसी बात से नाराज थी। वह पहले अच्छे से बात करती थी लेकिन अब रूठी रूठी सी रहने लगी थी। मैंने बहुत बार जानने की कोशिश की पर उसने नहीं बताया। फिर मैंने उसको अपने घर मटन की दावत पर इंवाइट किया। ये मेरी खासियत भी है कि मुझे मटन बनाना अच्छे से आता है। वो आने के लिए मान गई। मेरे घर उसने न सिर्फ मटन खाया बल्कि मेरी तारीफ भी की।

निहारिका ने कहा था अब मैं तुम्हारे लिए मटन बनाउंगी
नवाजुद्दीन ने लिखा कि इसके बाद उसने मुझे अपने घर मटन खाने के लिए इंवाइट किया। उसने कहा, ‘अब तुम मेरे घर आओ नवाज, मैं तुम्हारे लिए मटन बनाउंगी।" आगे नवाज ने बताया, "मैं जब उसके घर गया तो उसने दरवाजा खोला तब मैंने देखा कि टिमटिमाती हुई मोमबत्तियां जल रही थीं। मैं ठहरा देहाती आदमी, मैंने सीधे उसे अपनी बाहों में भरा और उसे लेकर बेड रूम में घुस गया। फिर हमने जमकर प्यार किया। इस तरह से मेरे और निहारिका के रिश्ते की शुरुआत हुई।

एक वक्त पर दो लड़कियों के साथ थे नवाज
नवाज इसी वक्त एक और लड़की के साथ भी रिलेशनशिप में थे। सुजैन नाम की ये लड़की न्यूयॉर्क की रहने वाली थी। दोनों की मुलाकात भी वहीं हुई थी जिसके बाद वो भारत में नवाज के साथ रहने आ गई। दोनों काफी समय तक लिव-इन में रहे लेकिन वीजा खत्म हो जाने के कारण सुजैन को वापस देश जाना पड़ा। इसी बीच नवाज निहारिका के साथ रिलेशनशिप में आ गए। निहारिका और नवाज का रिलेशनशिप जब चल रहा था तभी सुजैन के भी न्यूयॉर्क से मेल आने लगे।












Click it and Unblock the Notifications