'गर्लफ्रेंड निहारिका को सिर्फ सेक्स के लिए इस्तेमाल करने' वाली किताब नवाजुद्दीन ने माफी मांगकर वापस ली

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी बायोग्रफी 'एन ऑर्डिनरी लाइफ' वापस लेने का फैसला लिया है। रितुपर्णा चैटर्जी के साथ लिखी गई ये किताब वापस लेने का फैसला उसपर बढ़ते विवाद के बाद लिया गया है। नवाजुद्दीन ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी और इसके लिए माफी भी मांगी।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी बायोग्रफी 'एन ऑर्डिनरी लाइफ' वापस लेने का फैसला लिया है। रितुपर्णा चैटर्जी के साथ लिखी गई ये किताब वापस लेने का फैसला उसपर बढ़ते विवाद के बाद लिया गया है। नवाजुद्दीन ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी और इसके लिए माफी भी मांगी। बता दें कि इसमें उनकी लव-लाइफ के जिक्र पर काफी बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। उन्होंने किताब में गर्लफ्रेंड निहारिका को सिर्फ सेक्स के लिए इस्तेमाल करनी की बात भी लिखी थी।

Nawazuddin Siddiqui Niharika Singh

ट्विटर पर मांगी किताब को लेकर माफी

ट्विटर पर मांगी किताब को लेकर माफी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं उन सभी लोगों से माफी मांगना चाहता हूं जिनकी मेरी किताब के कारण भावनाएं आहत हुई हैं। मुझे अफसोस है और मैंने किताब वापस लेने का फैसला किया है।' कहा जा रहा है कि ये फैसला सभी पक्षों की तरफ से लिया गया है।

क्या था किताब पर विवाद? क्यों मंगानी पड़ी वापस?

क्या था किताब पर विवाद? क्यों मंगानी पड़ी वापस?

ये फैसला किताब पर बढ़े विवाद के बाद लिया गया है। उन्होंने किताब में अपनी लव-लाइफ का खुलकर जिक्र किया था। एक्ट्रेस सुनीता राजवर से लेकर निहारिका सिंह तक के साथ उन्होंने अफेयर को लेकर लिखा था। निहारिका के लिए उन्होंने लिखा था कि वो उन्हें केवल सेक्स के लिए इस्तेमाल करते थे।

'निहारिका के पास सेक्स के लिए जाता था'

'निहारिका के पास सेक्स के लिए जाता था'

उन्होंने लिखा कि वो उनके घर जाते, सेक्स करते और वापस आ जाते। निहारिका को जैसे ही ये बातें समझ आईं, उन्होंने नवाज से ब्रेकअप कर लिया। नवाज ने अपनी पहली मोहब्बत के बारे में भी लिखा था कि जब उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें गरीबी के कारण छोड़ दिया था और इसके बाद वो आत्महत्या करने वाले थे। नवाज ने बताया था कि उनकी पहली गर्लफ्रेंड सुनीता राजवर थीं।

सुनीता, निहारिका ने सुनाई खरी-खोटी

सुनीता, निहारिका ने सुनाई खरी-खोटी

दोनों ही एक्ट्रेसेस ने नवाज के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली थी। निहारिका ने कहा था कि नवाज अपनी किताब बेचने के लिए एक महिला की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने को भी तैयार हैं। वहीं सुनीता ने लंबे-चौड़े फेसबुक पोस्ट में लिखा कि उन्हें नवाज से घिन्न आती है। इतना ही नहीं, सुनीता ने कहा कि नवाज ने किताब में कई झूठी बातें भी लिखी हैं। सुनीता ने कहा कि उन्होंने नवाज से इसलिए ब्रेकअप किया क्योंकि वो दोनों के संबंध की बातें दोस्तों को बताते थे और उसका मजाक बनाते थे।

नवाज के खिलाफ NCW में दर्ज हुई शिकायत

नवाज के खिलाफ NCW में दर्ज हुई शिकायत

इन्हीं खुलासों के बाद नवाजुद्दीन के खिलाफ सोमवार को दिल्ली के एक वकील ने राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। गुलाटी ने कहा कि वो निहारिका को नहीं जानते और न ही उनसे इस बारे में बात की है। उन्होंने कहा, 'मैंने राष्ट्रीय महिला आयोग में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (रेप), 497 (व्यभिचार) और 509 (महिला के सम्मान का अपमान) के तहत शिकायत दर्ज कराई है। जब नावजुद्दीन का निहारिका से अफेयर चल रहा था तब वो शादीशुदा थे। उन्होंने ये बात अपनी पत्नी से छिपा कर रखी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+