जामा मस्जिद इमाम के निमंत्रण को शरीफ ने ठुकराया
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) दिल्ली की जामा मस्जिद के इमाम अहमद बुखारी को पाकिस्तान ने झटका दिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ इमाम केसाहबजादे का 22 नवंबर को होने वाली दस्तरबंदी में शिरकत नहीं करेंगे। इमाम ने नवाज शरीफ को इस मौके का निमंत्रण देकर अपनी काफी आलोचना करवाई थी। क्योंकि उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उक्त कार्यक्रम के लिए नहीं बुलाया था।

पाक उच्चायुक्त आएंगे
सूत्रों का कहना है कि राजधानी स्थित पाकिस्तान के दूतावास की तरफ से इमाम को सूचित कर दिया गया है कि उनके बेटे की दस्तारबंदी के अवसर पर पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित आ सकते हैं। हालांकि उनके उस दिन जामा मस्जिद पहुंचने का वादा नहीं किया गया है।
ममता दी भी नहीं आएंगी
इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने भी इमाम के निमंत्रण पर 22 नवंबर को राजधानी में पहुंचने में अपनी असमर्थता जता दी है। पर ममता दी शहरी विकास मंत्री फरहाद हाकिम को दस्तारबंदी के लिए भेजेंगी। आपको याद होगा कि इमाम ने पिछले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के समय मुसलमानों का आहवान किया था कि वे ममता दी के हक में वोट दें।
इस बीच, राजधानी के प्रमुख मुस्लिम शिक्षाविद् मकसूद अहमद ने कहा कि जामा मस्जिद के इमाम से इस बात की उम्मीद नहीं की जाती थी कि वे उक्त कार्यक्रम को राजनीति का अखाड़ा बनाएँगे। वे भाजपा के ज्यादातर नेताओं को नहीं बुला रहे। पर, वे बीते दौर में मुसलमानों को भाजपा के हक में वोट देने की अपील कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications