कश्मीर मुद्दे पर शरीफ की नीयत खराब, मनमोहन ने कहा सावधान

Nawaz Sharif,no scope for You in our Kashmir said PM Manmohan Singh
इस्लामाबाद| एक बार फिर से पाकिस्तान ने अपना दोहरा चरित्र दिखाया है, पीएम बनने के बाद पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत के साथ दोस्ती और अमन की बात कही थी लेकिन अब खबर आ रही है कि वह ही नवाज शरीफ फिर से युद्धा और कब्जे की बात कह रहे हैं।

पाकिस्तानी समाचार पत्र 'डॉन' में छपी खबर को माने तो शरीफ ने एक बार फिर से कश्मीर पर हक जमाने की बात कही है। शरीफ ने कहा है कि "कश्मीर ऐसा बिदु है जो भारत के साथ चौथे युद्ध का कारण बन सकता है।" शरीफ ने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए दबाव डालेंगे। वह कश्मीर मुद्दे को मजबूती से विश्व स्तर पर उठाते रहे हैं इसलिए ही उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ बैठक के दौरान भी कश्मीर का मुद्दा उठाया था।

शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान हथियारों की होड़ में नहीं पड़ना चाहता, और नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम लागू करना चाहता है। शरीफ ने आगे कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का विकास और समृद्धि ही उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही शरीफ ने कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की।

शरीफ के इस बयान पर भारत ने बड़ी ही तीखी प्रतिक्रिया देकर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि उनके जीवनकाल में भारत के खिलाफ किसी भी युद्ध में पाकिस्तान के जीतने की कोई गुंजाइश नहीं है। इसलिए वह नापाक सपना देखना छोड़ दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+