आखिरकार भारत आने को राजी हुए नवाज शरीफ

अब नवाज शरीफ सोमवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए भारत आने को राजी हो गए हैं। नवाज शरीफ ने यह फैसला लेने में तीन दिन का समय लिया।
नवाज शरीफ के इस फैसले में माना जा रहा है कि उनकी बेटी मरियम नवाज शरीफ ने खासा रोल अदा किया है। मरियम ने एक ट्वीट किया था और कहा था कि पाकिस्तान को भारत में बनने वाली नई सरकार के साथ संबंधों को बेहतर करने की दिशा में काम करना चाहिए।
नवाज शरीफ की सरकार और विपक्ष की ख्वाहि श थी कि नवाज, भारत जाएं लेकिन पाक सेना और हाफिज सईद ने उनके इस फैसले में रोड़ा अटका कर रखा था। कहीं न कहीं इस फैसले के साथ ही भारत को एक बड़ी कूटनीतिक जीत भी हासिल हुई है।
नरेंद्र मोदी ने नवाज शरीफ को न्यौता उस कदम के तहत भेजा है जिसमें उन्होंने सार्क देशों के सभी प्रमुखों को इस समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया है। पाकिस्तान में मौजूद सुरक्षा वि शेषज्ञों के साथ ही भारत में विदेश नीति के जानकार भी नरेंद्र मोदी के इस कदम की काफी सराहना कर रहे हैं।
अब देखना होगा जब नवाज भारत आते हैं तो क्या वह नरेंद्र मोदी के साथ कुछ जरूरी विषयों पर बात करते हैं या नहीं लेकिन इतना तो तय है कि नवाज शरीफ के भारत आने से दोनों देशों के रिश्तों को एक नया आयाम जरूर मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications