शरीफ-करजई ने भी दी मोदी को बधाई और देश आने का निमंत्रण

लेकिन इन सारी बातों को दरकिनार रखते हुए शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को संसदीय चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बधाई दी। रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक, शरीफ ने फोन पर मोदी को जीत की शुभकामनाएं दी और पाकिस्तान आने का न्यौता भी दिया।
तो वहीं अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नरेंद्र मोदी को भारी जीत के लिए बधाई दी। भाजपा ने मोदी के नेतृत्व में आम चुनाव में शुक्रवार को भारी जीत दर्ज कराई है।
राष्ट्रपति के प्रवक्ता ऐमल फैजी ने शुक्रवार को ट्वीट में कहा, "राष्ट्रपति करजई चुनाव में जीत के लिए नरेंद्र मोदी को अपनी बधाई देते हैं। अफगानिस्तान हमेशा भारत को एक अच्छा मित्र मानता है।" करजई का दूसरा और अंतिम कार्यकाल समाप्त होने के करीब है।
यही नहीं श्रीलंका ने भी मोदी को जीत की बधाई दी। श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संसदीय चुनावों में जीत के बाद पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को श्रीलंका दौरे पर आने का आमंत्रण दिया है। प्रधानमंत्री के प्रवक्ता मोहन समरनायके ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री ने मोदी को चुनाव में जीत की बधाई देने के बाद उन्हें श्रीलंका दौरे पर आने का आमंत्रण दिया।












Click it and Unblock the Notifications