नवाब मलिक ने शेयर की पूर्व सीएम फडणवीस की पत्नी अमृता की ड्रग पेडलर संग तस्वीर, पूछा-क्या कनेक्शन है?

मुंबई, 01 नवंबर। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाने वाले महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने अब ड्रग्स केस के मसले पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस पर निशाना साधा है। उन्होंने दो फोटो शेयर की है।

आखिर बीजेपी और ड्रग पेडलर का क्या कनेक्शन है?

आखिर बीजेपी और ड्रग पेडलर का क्या कनेक्शन है?

जिसमें एक फोटो में अमृता फडणवीस एक ड्रग पेडलर के साथ नजर आ रही हैं। ये फोटो पुरानी है। इस ड्रग पेडलर का नाम जयदीप चंदूलाल राणा है। जिसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक अन्य ड्रग्स केस में जून 2021 को गिरफ्तार किया था। मलिक ने एक फोटो शेयर करते हुए यह सवाल उठाया है आखिर बीजेपी और ड्रग पेडलर का क्या कनेक्शन है?

'चलो आज BJP और ड्रग्स पेडलर के रिश्तों पे...'

'चलो आज BJP और ड्रग्स पेडलर के रिश्तों पे...'

तो वहीं दूसरी फोटो में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हैं, वो भी जयदीप चंदूलाल राणा के साथ ही नजर आ रहे हैं। हालांकि ये फोटो कहां की है, कब की है, किसने खींची है,इस बारे में नवाब मलिक ने कुछ नहीं लिखा है। उन्होंने अपने ट्वीट की गई तस्वीर में कैप्शन दिया है कि 'चलो आज BJP और ड्रग्स पेडलर के रिश्तों पे चर्चा करते है।'

 'क्या हुस्न ने समझा है, क्या इश्क ने जाना है'

'क्या हुस्न ने समझा है, क्या इश्क ने जाना है'

इसके बाद नवाब मलिक ने ट्वीट किया है कि ' अमृता फडणवीस के गाए गीत के वीडियो के फाइनेंसर में से एक है जयदीप चंदूलाल राणा।'

'क्या हुस्न ने समझा है, क्या इश्क ने जाना है'

इसके बाद नवाब मलिक ने ट्वीट किया है कि 'क्या हुस्न ने समझा है, क्या इश्क ने जाना है, हम खाक-नशीनों की ठोंकर में ज़माना है।' मलिक का ये ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।

भाजपा अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएगी

आपको बता दें कि शुक्रवार की प्रेसवार्ता में नवाब मलिक ने भाजपा पर संगीन आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि 'मुंबई क्रूज ड्रग्स का मामला और कुछ नहीं बल्कि बॉलीवुड को महाराष्ट्र से बाहर निकालने की भाजपा की कोशिश है। यह बॉलीवुड को बदनाम करने की भाजपा की साजिश है।'

"बॉलीवुड को मुंबई से बाहर निकालने की कोशििश"

भाजपा की पूरी कोशिश "बॉलीवुड को मुंबई से बाहर निकालने" की है और इसी कारण वो ड्रग्स के जरिए बॉलीवुड को बदनाम करने में लगी है लेकिन भाजपा अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+