फडणवीस ने फोड़ा दिवाली बाद बम, कहा- 'दाऊद के परिवार से जुड़े हैं नवाब मलिक की फैमिली के तार'
मुंबई, 09 नवंबर। दिवाली बाद बड़ा बम फोड़ने का दावा करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को नवाब मलिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपनी प्रेसवार्ता में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 'महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के परिवार के संबंध मुबंई धमाकों में शामिल दाऊद इब्राहिम की फैमिली से हैं। उन्होंने दाऊद के परिवार से जमीन खरीदी थी। पूर्व सीएम ने यह भी कहा कि जमीन को दाऊद के लोगों से सस्ते में खरीदा गया है।'

मलिक आपने मुंबई में बम विस्फोट करने वालों से जमीन क्यों खरीदी?
ऐसे में सवाल यह है कि 'नवाब मलिक आपने मुंबई में बम विस्फोट करने वालों से जमीन क्यों खरीदी? ऐसी कौन सी बात थी कि जिसके कारण मुंबई के गुनहगारों ने एलबीएस रोड पर तीन एकड़ जमीन आपको 20 लाख रुपये में दे दी?
पवार के मंत्रियों ने क्या गुल खिलाए हैं?
फडणवीस ने कहा कि मलिक की चार प्रॉपर्टी में 100% अंडरवर्ल्ड का एंगल है, मेरे पास जो सारे सबूत हैं वो मैं सक्षम प्राधिकारी को दूंगा। मैं ये सारे सबूत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार को भी दूंगा ताकि उनको भी पता चले कि उनके मंत्रियों ने क्या गुल खिलाए हैं?

सरदार शाह वली खान और मोहम्मद सलीम पटेल
फडणवीस ने सरदार शाह वली खान और मोहम्मद सलीम पटेल का जिक्र किया। बता दें कि वली खान का संबंध मुंबई बम धमाकों से है, उसने ही टाइगर मेमन की गाड़ियों में RDX अपलोड कराया था। जबकि सलीम पटेल हसीना पाटकर का ड्राइवर था। जब वो अरेस्ट हुई थी तो पटेल भी गिरफ्तार हुआ था। उस वक्त हसीना की सारी बेनामी संपत्ति जब्त की जा रही थी। हसीना की अवैध संपत्ति को पटेल के नाम पर बेचा जाता था।
Recommended Video

मलिक के बेटे फराज मलिक को बेची गई 20 लाख में जमीन
पूर्व सीएम ने कहा कि कुर्ला में एक तीन एकड़ जगह है, जो बहुत महंगी है, यहां पर एक जमीन सोलिडस कंपनी को बेची गई वो भी 20 लाख में। जिसके मालिक नवाब मलिक के बेटे फराज मलिक हैं। डील तीस लाख की हुई थी जिसमें से केवल 20 लाख ही दिए गए। फडणवीस ने पूछा कि 'नवाब मलिक बताएं कि जब सौदे के वक्त (2005) में वह मंत्री थे तो सौदा कैसे हुआ? क्या टाडा के आरोपियों को बचाने के लिए उन्हें जमीनें बेची गईं?'
'देश की सुरक्षा से जुड़ा मसला है, मलिक जवाब दें'
फडणवीस ने तंज कसते हुए कहा कि 'वो कोई सलीम-जावेद की स्टोरी या इंटरवल के बाद की स्टोरी नहीं बता रहे हैं, वो जो कह रहे हैं वो काफी गंभीर मसला है, जो कि देश की सुरक्षा से जुड़ा है।' आपको बता दें कि कुछ दिन पहले नवाब मलिक ने फडणवीस की पत्नी अमृता की एक ड्रग पेडलर के साथ तस्वीर शेयर करके सवाल किया था कि एक ड्ग्स बेचने वाला फडणवीस की पत्नी के वीडियो का फाइंसेंसर कैसे है? जिस पर भड़कते हुए फडणवीस ने कहा था कि 'नवाब मलिक बेबुनियाद बातें कर रहे हैं, मेरे पास उनके खिलाफ काफी सबूत हैं और मैं दिवाली बाद बड़ा बम फोड़ूंगा।' जो आज उन्होंने फोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications