Wayanad Bypoll: कौन हैं नाव्या हरिदास, जो वायनाड में प्रियंका गांधी को देंगी टक्कर, BJP को क्यों इतना भरोसा?
Wayanad Bypoll 2024: लोकसभा चुनाव के बाद रिक्त हुई विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक दलों ने अपने अभियान तेज कर दिए हैं। बीजेपी, कांग्रेस समेत कई अन्य दलों ने जिन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उप चुनाव होने हैं, उन सीटों पर अपने कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं। शनिवार की बीजेपी ने 8 राज्यों के में 21 सीटों के लिए अपने कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की। जिसमें वायनाड सीट भी शामिल हैं, जहां से पार्टी ने नाव्या हरिदास (Navya Haridas) को मौका दिया है। जबकि इस सीट पर कांग्रेस से प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) मैदान में हैं।
नाव्या हरिदास बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव हैं। वह कोझिकोड निगम में दो बार पार्षद और निगम में भाजपा संसदीय दल की नेता हैं। वह 2021 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कोझिकोड दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए की उम्मीदवार थीं।

कौन हैं नाव्या हरिदास?
नाव्या हरिदास 39 साल की है। उनके पति का नाम शोभिन श्याम है। नाव्या पेशे से मकेनिकल इंजीनियर है। उन्होंने केएमसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज कालीकट विश्वविद्यालय से 2007 में बी.टेक की डिग्री हासिल की है। वो कोझिकोड सहकारिता से पार्षद भी रह चुकी हैं। 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कोझिकोड दक्षिण (केरल) निर्वाचन क्षेत्र से नाव्या को मैदान में उतारा था। लेकिन इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
विधानसभा चुनाव 2021 में कोझिकोड से तीसरे नंबर पर थीं नव्या
वर्ष 2021 में केरल में हुए विधानसभा में बीजेपी ने नाव्या को कोझीकोड दक्षिण विधानसभा सीट से मौका दिया था। इस बार नाव्या तीसरे स्थान पर रही थीं। इंडियन नेशनल लीग से अहमद देवरकोविल ने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नूरबीना राशिद को 12459 वोटों के मार्जिन से हराया था। तीसरे नंबर पर रही नाव्या को 24,873 वोट मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications