भारतीय नौसेना को मिलेंगे 10 कामोव-31 हेलीकॉप्टर, रूस से 3500 करोड़ में डील
नई दिल्ली। भारत ने रूस से 10 कामोव-31 हेलीकॉप्टर खरीदेगा। भारत ने रूस के साथ 3500 करोड़ रुपए में 10 कामोव-31 हेलीकॉप्टर की डील की है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि भारत के रूस से जल्दी ही कामोव-31 मिलने जा रहा है। जिससे भारतीय नौसेना को मजबूती मिलेगी।

नौसेना के पास 12 कामोव-31 हलीकॉप्टर पहले से मौजूद हैं। हवा पर समुंद्र से निगाह रखने के लिए इनका इस्तेमाल होता है। इन चॉपर की खास बात यह है कि वह काफी हल्के हैं और इन पर नियंत्रण रखना काफी आसान होता है। इनसे निशाना भी काफी सटीक लगाया जा सकता है।
नौसेना को मजबूत करने के लिए भारत ने हाल ही में 16 एंटी-सबमरीन का भी सौदा किया है। रक्षा मंत्रालय ने पब्लिक सेक्टर की शिपयार्ड कंपनी कोचीन शिपयार्ड से आठ एंटी-सबमरीन वाटर क्राफ्ट के लिए अनुबंध किया है। भारतीय नौसेना के लिए नयी एंटी सबमरीन शैलो वॉटर क्राफ्ट के लिए ये सौदा 6,311 करोड़ में हुआ है। उससे पहले गार्डन रीच शिल्पबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड से आठ पनडुब्बी रोधी युद्धपोत (एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट्स) बनाने की डील की हुई है। जीआरएसई को भी 6311 करोड़ में ये ठेका दिया गया है। सौदे के तहत यह कंपनी नौ सेना को दुश्मन देश के समंरीन पर पानी के नीचे ही वार करने वाला युद्धपोत बनाकर देगी। भारतीय नौसेना को 16 नये युद्धपोत मिलेंगे।
पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज












Click it and Unblock the Notifications