हिंद महासागर में चीनी जहाजों की 'बड़ी मौजूदगी' पर भारत की नजर, नेवी चीफ ने खतरों की आशंकाओं पर की बात

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी जहाजों की "बड़ी उपस्थिति" है।

Navy Chief Admiral R Hari Kumar

चीन अपनी चालाकी से बाज नहीं आता है। ऐसे में हिंद महासागर की चीन से सुरक्षा को लेकर भारतीय नौसेना प्रमुख ने बड़ी बात कही है। नेवी चीफ एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि देश की हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी जहाजों की 'बड़ी मौजूदगी' पर नजर है।

एक कॉन्क्लेव में बातचीत के दौरान शनिवार को नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी जहाजों की बड़ी उपस्थिति है और भारत समुद्री क्षेत्र में अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा और संरक्षण के लिए क्षेत्र के विकास पर बहुत पैनी नजर बनाए हुए है।

नेवी चीफ ने कहा कि भारतीय नौसेना ने बंदरगाहों पर पीएलए नौसेना के विभिन्न जहाजों के डॉकिंग पर कब्जा कर लिया है, और यह इस पर नजर रख रही है। वहीं खतरे के पहलुओं के बारे में जवाब देते हुए नौसेना प्रमुख ने कहा कि चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में हिंद महासागर में सर्विलांस बढ़ाया गया है।

आए दिन यह देखा जा रहा है कि समुद्र में कुछ ना कुछ तनाव की स्थिति पैदा हो जाती है, जिस पर नौसेना प्रमुख आर हरि कुमार ने कहा कि यह संघर्ष की दहलीज से काफी नीचे है, लेकिन इस तरह की चुनौतियों की आशंकाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

पाकिस्तान में बंदरगाहों पर पीएलए नौसेना के जहाजों के डॉकिंग पर एक सवाल पर उन्होंने कहा कि ये जहाज सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि विभिन्न देशों के पोर्ट पर डॉकिंग कर रहे हैं। नेवी चीफ ने कहा कि चीन और पाकिस्तान के साझा हित हैं और जिन देशों के ऐसी बॉन्डिंग होती है, वो आर्थिक और सैन्य तौर पर आपसी मदद करते हैं।

नेवी चीफ ने बताया कि चीन की तरफ से पाकिस्तान को सैन्य हार्डवेयर मुहैया कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितनी हमें जानकारी है, उसके मुताबिक चीन आने वाले 10 से 15 सालों में पाकिस्तान को 50 प्लेटफॉर्म फोर्स बनाने की तैयारी कर रहा है। इतना ही नहीं आठ नई सबमरीन और नई ब्रिगेड तैयार की जा रही है। कई तरह के कंस्ट्रक्शन के काम हो रहे हैं।

पड़ोसी मुल्क के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान तेजी से नेवी का आधुनिकीकरण कर रहा है। इन सब बातों को बताते हुए नेवी चीफ ने कहा कि हम हिंद महासागर क्षेत्र में बहुत करीबी नजर रख रहे हैं, और यह जानने का प्रयास है कि वहां किसकी मौजूदगी है और वे क्या कर रहे हैं, इसकी 24x7 निगरानी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+