Navy Chief एडमिरल आर हरि कुमार कोरोना संक्रमित, भोपाल से दिल्ली लौटने की खबर!

Navy Chief एडमिरल आर हरि कुमार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नौसेना के सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार नौसेना प्रमुख भोपाल से दिल्ली लौट गए हैं।

Navy Chief

Navy Chief Admiral R Hari kumar को कोरोना Covid Positive पाया गया है। भारतीय नौसेना से जुड़े सूत्रों ने बताया कि एडमिरल आर हरिकुमार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कमांडर स्तर की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने गए थे। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद नौसेना प्रमुख भोपाल से दिल्ली लौट गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार नौसेना प्रमुख के साथ- 22 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है।

कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी भी पहुंचे

दी स्टेट्समैन की रिपोर्ट के अनुसार, नौसेना प्रमुख पीएम मोदी के संबोधन से पहले संयुक्त कमांडर कॉन्फ्रेंस विशेष विमान से दिल्ली लौट गए। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि नौसेना प्रमुख की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पीएम मोदी भी कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए।

आर्मी अस्पताल के अधिकारियों ने जांच की

हाईप्रोफाइल लोगों के भोपाल दौरे के मद्देनजर नौसेना और कमांडर स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने वाले संबंधित लोगों ने एहतियात बरतते हुए सभी लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। भोपाल के चीफ मेडिकल ऑफिसर और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभाकर तिवारी ने कहा, कॉन्फ्रेंस में शामिल सभी लोगों की कोरोना जांच आर्मी हॉस्पिटल के अधिकारियों ने की।

Recommended Video

      Army, Airforce, Navy Chief की शान-ओ-शौक़त कैसी होती है ? | Indian Army | वनइंडिया हिंदी *News

      भोपाल पीएम मोदी और NSA डोभाल भी पहुंचे

      ईटीवी भारत की एक रिपोर्ट के अनुसार, भोपाल में संयुक्त कमांडक कॉन्फ्रेंस से जुड़े आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री सम्मेलन स्थल पर सुबह 10 बजे पहुंचे थे और करीब पांच घंटे वहां रहे। सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शामिल हुए।

      1300 लोगों का कोरोना टेस्ट

      भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार शनिवार दोपहर लगभग एक बजे लोगों का कोविड-19 टेस्ट किया गया। नेवी चीफ समेत 22 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। अधिकारियों ने कहा कि नौसेना प्रमुख कोविड-19 संक्रमित पाए जाने के तत्काल बाद विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गए। उनकी हालत स्थिर है। रिपोर्ट के अनुसार, भोपाल पहुंचने से पहले कॉन्फ्रेंस से जुड़े सभी 1300 लोगों का कोविड 19 का टेस्ट कराया गया था।

      PM समेत शीर्ष अधिकारियों का भोपाल दौरा

      बता दें कि कमांडर स्तरीय संयुक्त सम्मेलन भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में चल रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा अधिकारियों समेत सेना के तीनों अंगों के प्रमुख शामिल रहे।

      मध्य प्रदेश को पहली वंदे भारत ट्रेन मिली

      शनिवार दोपहर करीब 3 बजे कमांडरों का सम्मेलन समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी भोपाल के ही रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने देश की 11वीं और मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन को दोपहर हरी झंडी दिखाई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+