खत्म हो गई है विजाग हादसे में डूबे नौसैनिकों के बचने की आशंका
विशाखापत्तनम। विजाग के तट पर गुरुवार को टारपीडो रिकवरी वेसल (टीआरवी) के डूबने की घटना के बाद से गायब सभी चारों नौसैनिकों के मिलने की संभावना अब खत्म हो गई है।

सोमवार को नौसेना प्रमुख एडमिरल आरके धवन ने इस बारे में बयान दिया। उन्होंने कहा कि छह नवंबर को जो हादसा हुआ है उसमें अब किसी भी नौसैनिक के मिलने की संभावना काफी कम है। लेकिन इसके बाद भी नौसेना 13 नवंबर तक सर्च ऑपरेशन का काम जारी रखेगी।
नौसेना प्रमुख परेशान
हाल की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए नौसेना प्रमुख एडमिरल आर के धवन ने कहा कि बल इतनी जल्दी नये प्लेटफार्म शामिल नहीं कर सकती जितनी जल्दी वह चाहती है। धवन ने साउथ ब्लाक के बाहर मीडिया से कहा कि हमें यह बात समझनी होगी कि यह बल की क्षमता से जुड़ा विषय है। पोत का जीवन 25.30 वर्ष होता है जो इसकी किस्म पर निर्भर करता है।
इसलिए नौसेना में किसी भी समय 50 प्रतिशत नौसेना क्षमता 20 वर्ष से अधिक पुरानी होगी।' नौसेना प्रमुख से पूछा गया था कि क्या नौसेना को रखरखाव के मुददों का सामना करना पड़ रहा है या उन्नयन की जरूरत है। नौसेना में कई दुर्घटनाओं के बाद तत्कालीन नौसेना प्रमुख के इस्तीफे के बाद धवन ने इस वर्ष कार्यभर संभाला था।
27 बार हुई थी टीआरवी की मरम्मत
पुराने प्लेटफार्मो के रखरखाव में नौसेना को गर्व की अनुभूति होने का जिक्र करते हुए धवन ने कहा, ‘ चूंकी हम काफी तेजी से प्लेटफार्मो को शामिल नहीं कर सकते, हम प्रत्येक प्लेटफार्म का किफायती ढंग से उपयोग करना चाहते हैं और यह देखते हैं कि इनका जीवन कितना बढ़ सकता है। यहां मरम्मत का विषय आता है।'
हाल ही में डूबने वाले टीआरवी पोत को 1983 में शामिल किया गया था और इसके बाद से 27 बार इसकी मरम्मत की गई जिसमें पिछले वर्ष बड़ा और इस वर्ष प्रारंभ में छोटा मरम्मत कार्य शामिल है।
नौसेना प्रमुख ने कहा, ‘ हम नया प्लेटफार्म शामिल करना चाहते हैं लेकिन कई बार देरी होती है और इस विलंब को देखते हुए हमें इनकी सेवा अवधि में विस्तार करना होता है। यह स्थिति टीआरवी 72 के संबंध में भी है।' धवन ने कहा कि चूंकी पोत में पिछले वर्ष बड़ा मरम्मत और इस वर्ष प्रारंभ में छोटा मरम्मत कार्य किया गया। ‘ अब हमें इसे देखना होगा और इसके विस्तार में जाना होगा कि किस प्रकार की विफलता के कारण पोत डूबा।'
एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर तलाश रहे नौसैनिको को
धवन ने कहा कि इस दुर्घटना में लापता चार नौसेनाकर्मियों की तलाश जारी है, हालांकि इनके मिलने की संभावना काफी कम है। उन्होंने कहा, ‘ लेकिन निश्चित तौर पर प्रक्रिया के तहत नौसेना के जहाज, विमान और हेलीकाप्टर सात दिन 13 नवंबर तक खोज का कार्य जारी रखेंगे।' नौसेना प्रमुख ने पोत के डूबने को ‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना' करार देते हुए कहा कि इसे काफी गंभीरता से लिया जायेगा।
होगी पूरी जांच
विशाखापत्तन के दौरे पर नौसेना प्रमुख ने कहा कि उन्होंने चालक दल से बात की और नौसेना के पूर्वी कमान के कमांडर से मुलाकात की और घटना का पूरा ब्यौरा लिया। धवन ने कहा, ‘ पानी अंदर घुसना क्यों नहीं नियंत्रित किया जा सका, यह गंभीर चिंता का विषय है और इसकी पूरी जांच की जायेगी।
उन्होंने कहा, ‘ हम विस्तार में इसे देखेंगे और इनकी कमियों का पता लगायेंगे कि यह उपकरण की विफलता थी या रखरखाव से जुड़ा मसला था।' बहरहाल, स्वीडन के नौसेना प्रमुख रियर एडमिरल जान थनक्विस्ट का स्वागत करते हुए धवन ने कहा कि उनकी यात्रा से दोनों देशों में सहयोग के क्षेत्र में नया आयाम खुलेगा क्योंकि दोनों बलों की साझा सुरक्षा चिंताएं हैं।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications