नवरात्रि: 50 किलो सोने से बनाई गई दुर्गा की मूर्ति, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
नवरात्रि: 50 किलो सोने से बनाई गई दुर्गा की मूर्ति, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
नई दिल्ली। नवरत्रि के दौरान देवी दुर्गा की बड़ी-बड़ी मूर्तियां बनाई जाती हैं। इनमें काफी महंगी धातुओं का भी उपयोग होता है। कोलकाता में एक पूजा समिति ने देवी की प्रतिमा में 50 किलोग्राम सोने का इस्तेमाल किया है। सजावट में इस्तेमाल सोने की कीमत 20 करोड़ रुपये है।

13 फुट ऊंची प्रतिमा
कोलकाता के संतोष मित्रा स्क्वायर दुर्गा पूजा के आयोजक माता दुर्गा, शेर और महिषासुर के श्रृंगार के लिए सोने के 50 किलोग्राम के पत्तरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। मां दुर्गा की 13 फीट ऊंची प्रतिमा को पैर से सिर तक शुद्ध सोने के पत्तरों से मढ़ा गया है। पूजा समिति का कहना है कि यह इस साल की सबसे महंगी प्रतिमा है।

सुरक्षा में पुलिस बल
संतोष मित्र स्कवार पर ये पंडाल बना है, जिसमें इस साल की देश की सबसे महंगी दुर्गा की मूर्ति होने का दावा किया जा रहा है। 13 फीट ऊंची इस प्रतिमा की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन सतर्क है। पुलिस की एक पूरी टीम यहां तैनात है। वहीं कोलकाता में ही एक मूर्ति को 110 किलो चांदी से सजाया गया है।

2017 में देवी दुर्गा की प्रतिमा को 22 किलो सोने से सजाया था
पूजा के आयोजकों ने 2017 में देवी दुर्गा की प्रतिमा को 22 किलोग्राम सोने की साड़ी से सुसज्जित किया था। प्रतिमा की साड़ी फैशन डिजाइनर अग्निमित्र पाल ने डिजाइन की थी।












Click it and Unblock the Notifications