सिद्धू की पत्नी और परगट सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ, 28 को लेंगी सदस्यता

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी और परगट सिंह ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। वो 28 को पार्टी की सदस्यता लेंगी।

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव का शोर अब पंजाब की राजनीति में दिखने लगा है। भाजपा को छोड़ चुके नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

navjot singh sidhu

नवजोत कौर ने आज कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की। उनके के साथ पूर्व एमएलए और अकाली दल के नेता परगट सिंह भी मौजूद थे। ये मुलाकात करीब आधे घटे चली, जिसके बाद अमरिंदर सिंह ने कहा कि नवजोत कौर सिद्धू और परगट सिंह 28 नवंबर को कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।

आपको बता दें पूर्व भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की अगुवाई वाले 'आवाज-ए-पंजाब' फ्रंट से जुड़े लुधियाना के बैंस ब्रदर्स गत दिन पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। जिस के बाद अब सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू और परगट सिंह ने कांग्रेस में जाने का फैसला किया है। हलांकि अब नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर सस्पेंस बरकरार है कि वह कौन सी पार्टी में शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+