मां वैष्णो देवी का दर्शन करने पहुंचे सिद्धू को करना पड़ा लोगों के गुस्से का सामना, श्रद्धालुओं ने लगाए 'मोदी-मोदी' के नारे
जम्मू। एक बार फिर से कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है लेकिन इस बार विरोध सोशल मीडिया पर नहीं बल्कि प्रत्यक्ष रूप से हुआ है, दरअसल सिद्धू नवरात्रि के पहले वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा पहुंचे थे, जहां हैलीपैड पर उन्हें श्रद्धालुओं ने घेर लिया और उनके सामने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिसके बाद बीजेपी को मौका मिल गया सिद्धू पर निशाना साधने का।

'सिद्धू से लोग देश विरोधी बयानबाजी के कारण नाराज'
भाजपा ने कहा कि है लोग सिद्धू के देश विरोधी बयानबाजी के कारण उनसे नाराज चल रहे हैं, गौरतलब है कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद सिद्धू ने पाकिस्तान से बातचीत जारी रखने की अपील की थी और कहा था कि आतंकवाद का कोई देश और धर्म नहीं होता है, जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गए थे , जहां विरोधीदल उन पर निशाना साध रहे थे वहीं दूसरी ओर उनकी खुद की पार्टी के लोग भी उन पर नाराज हुए थे।

'द कपिल शर्मा' शो से हुए OUT
इसी विरोध के कारण उन्हें अस्थायी तौर पर 'द कपिल शर्मा' शो से भी हटा दिया गया था, इसके अलावा वह सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक मंचों पर मोदी सरकार के खिलाफ लगातार बयानबाजी करते आ रहे हैं, केवल पुलवामा अटैक ही नहीं बल्कि वो 'मिशन शक्ति' के लिए भी भाजपा पर निशाना साध चुके हैं, जिसके बाद वो लगातार भाजपा के विरोध का शिकार हैं।

कांग्रेस से खफा हैं सिद्धू?
वैसे आपको बता दें कि सिद्धू , कांग्रेस पार्टी से भी खासे खुश नहीं है क्योंकि पार्टी ने चंडीगढ़ लोकसभा सीट से उनकी पत्नी नवजोत कौर को टिकट नहीं दिया है, जिसकी वजह से कहा जा रहा है कि सिद्धू, पार्टी से नाराज चल रहे हैं।
मिसेज सिद्धू को नहीं मिला लोकसभा टिकट
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, सिद्धू ने करीब 20 दिनों काम छोड़ रखा है। यही नहीं अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए पार्टी नेताओं से उन्होंने बातचीत भी बंद कर रखी है, वैसे उनकी पत्नी ने इन सारी बातों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि ऐसा कुछ नहीं है, हम पार्टी के फैसले का सम्मान करते हैं और उसके हर फैसले में उसके साथ हैं, बताते चले कि कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन बंसल को चंडीगढ़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications