पंजाब में AAP के स्टार कैंपेनर होंगे सिद्धू, वो नहीं पत्नी लड़ेंगी चुनाव!
नई दिल्ली। मशहूर क्रिकेटर और लोकप्रिय कॉमेडी किंग नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में कहा जा रहा है कि वो पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू भी बीजेपी से जल्द इस्तीफा देकर आप के ही टिकट पर पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। ये कहना हमारा नहीं बल्कि एएनआई का है।
जिसकी खबर के मुताबिक सिद्धू को लेकर जितने फैसले होने हैं वो सब आज हो जायेंगे और एक हफ्ते के अंदर आप पार्टी में सिद्धू के रोल को लेकर औपचारिक ऐलान हो जायेगा।
खबर है कि सिद्धू खुद पंजाब से विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और ना ही पार्टी में सीएम पद के उम्मीदवार होंगे। वो केवल स्टार प्रचारक के तौर पर आप पार्टी से जुड़ेंगे।













Click it and Unblock the Notifications