पंजाब विधानसभा चुनाव 2017: अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ेंगे नवजोत सिंह सिद्धू
कांग्रेस ने सिद्धू को पंजाब चुनाव में अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट से टिकट दिया है।
नई दिल्ली। आज सुबह पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने के बाद ये तय कर दिया गया कि वो कहां से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने सिद्धू को वहीं से टिकट दिया है, जहां से सोचा जा रहा था। जी हां, कांग्रेस ने सिद्धू को पंजाब चुनाव में अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट से टिकट दिया है।
पंजाब कांग्रेस के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस बात की जानकारी दी। बता दें कि इस सीट से अभी उनकी पत्नी नवजोत कौर विधायक हैं। कैप्टन अमरिंदर ने कहा, 'वह (सिद्धू) विधायक होंगे। उन्हें अमृतसर ईस्ट सीट से टिकट दिया गया है।'
आज सुबह सिद्धू ने राहुल गांधी से मुलाकात की
मालूम हो कि कैप्टन ने एक दिन पहले ही बता दिया था कि सिद्धू कांग्रेस में हैं और चुनाव भी लड़ेंगे। आज सुबह सिद्धू ने राहुल गांधी से मुलाकात की और उसके बाद औपचारिक तौर पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।













Click it and Unblock the Notifications