सिद्धू को पाक एजेंट कहने पर पत्नी नवजोत ने दिया हरसिमरत बादल को जवाब

चंडीगढ़। केंद्र सरकार में मंत्री, अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर के नवजोत सिंह सिद्धू को पाक एजेंट कहने पर उनकी पत्नी ने जवाब दिया है। बादल के बयान पर सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कहा, सिखों की ये लंबे वक्त से चाहत थी कि करतारपुर कॉरिडोर खुले। हमने कभी इसका क्रेडिट लेने की कोशिश नहीं की और लोग इस तरह की बात कर रहे हैं, हमें पाक एजेंट कह रहे हैं। हरसिमरत कौर को इस तरह की बात करने में शर्म आनी चाहिए।

Navjot Kaur on Harsimrat Badal comment Navjot Sidhu is Pak agent

हरसिमरत बादल ने कहा है कि नवजोत सिद्धू इमरान खान से दोस्ती निभा रहे हैं। हरसिमरत कौर ने कहा कि वह पाक एजेंट हैं और निश्चित रूप से उन्हें पाकिस्तान के बारे में बोलना ही होगा। बादल ने पंजाब के बंटवारे के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराया है। हरसिमरत कौर ने कहा कि अगर पंजाब का विभाजन हुआ, तो ये जवाहरलाल नेहरू का निर्णय था, ये सीमा 2 किमी और अधिक हो सकती थी। उन्होंने कहा कि सिखों को दबाने और उनका मनोबल तोड़ने के लिए जवाहरलाल नेहरू ने पंजाब को विभाजित कर दिया। इसके बाद आकर इंदिरा गांधी ने स्वर्ण मंदिर पर हमला किया

हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि इंदिरा गांधी ने स्वर्ण मंदिर पर हमला किया और वहां हजारों बेगुनाहों को मार डाला। उसके बाद उनके बेटे राजीव गांधी आए जिन्होंने राजनीतिक कारणों से सिखों का नरसंहार किया और अब राहुल गांधी पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+