ओडिशा: नवीन पटनायक ने द्रौपदी मुर्मू का किया समर्थन, असमंजस में प्रदेश बीजेपी

ओडिशा की सत्तारूढ़ पार्टी बीजू जनता दल ने एनडीए के राष्ट्रपति की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने का फैसला किया है।

भुवनेश्वर, 11 जुलाई : ओडिशा की सत्तारूढ़ पार्टी बीजू जनता दल ने एनडीए के राष्ट्रपति की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एनडीए सरकार या उसके राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार से औपचारिक अनुरोध करने से पहले ही द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की। सीएम पटनायक ने राज्य में बीजेपी के धुर विरोधी रहते हुए भी उनका समर्थन किया है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक

इससे मुख्यमंत्री ने एक तीर से दो निशाना साधा है। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में अपना समर्थन देकर केंद्र सरकार से संबंध खराब नहीं किया और दोस्ताना संबंध को बनाए रखा। साथ ही राज्य में मुख्य विपक्ष बीजेपी की बोलती बंद कर दी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि राज्य में बीजद के साथ कड़ी टक्कर लड़ाई लड़ने के बाद भाजपा अब असमंजस में है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मुर्मू को अपनी पार्टी का समर्थन देकर प्रदेश भाजपा का रुख मोड़ दिया है।

नवीन पटनायक देश के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी बीजेपी का समर्थन किया है। जबकि दूसरी पार्टी के नेताओं ने घोषणा की थी कि वे पार्टी लाइन पर रहेंगे और विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को वोट देंगे। नवीन पटनायक ने यशवंत सिन्हा नहीं बल्कि द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है। इसका एक कारण ये भी है कि द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की रहने वाली हैं और आदिवासी समुदाय से आती हैं।

यह भी पढ़ें- 1993 मुंबई बम ब्लास्ट: 2030 से पहले नहीं होगी गैंगस्टर अबू सलेम की रिहाई, सुप्रीम कोर्ट ने दिया फैसला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+