नवीन पटनायक की 'मन की बात' से पहले भाजपा ने लॉन्च की वेबसाइट, उड़ाया मजाक
भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक आज 14 नवबंर बाल दिवस के दिन प्रदेश के 60 लाख बच्चों को संबोधित करेंगे। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने एक वेबसाइट लॉन्च की है। जिसमें उन दावों का माखौल उड़ाया गया है जो राज्य की बीजू जनता दल की सरकार ने किया है। पटनायक भुवनेश्वर के सरकारी हाई स्कूल से बच्चों के लिए 'मन की बात' भाषण देंगे। राज्य के स्कूलों में हाल ही में बहस और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था जिसमें पटनायक और उनकी सरकार की सफलता को बढ़ावा देने वाले विषय दिए गए थे। वेबसाइट निबंध विषय के बारे में लिखी गई है। वेबसाइट का कहना है कि बीजेडी बेहोश है लेकिन ओडिशा के लोग समस्याओं से परेशानग हैं। वेबसाइट पर एक 10 पन्ने पुस्तिका है, जिसका नाम अभ्यास पुस्तिका है, जिसमें सरकार की विफलताओं की सूची है। वेबसाइट ने सुझाव दिया है कि बच्चों को निबंध लिखने या लिखने से पहले तथ्यों को देखना चाहिए।

भाजपा की ओर से लॉन्च की वेबसाइट में कुछ शिक्षकों की वीडियो क्लिप्स भी हैं, जिसमे ंवो मिड डे मील के और गर्भवती महिलाओं के लिए चावल का का मुद्दा उठा रहे हैं। वेबसाइट पर लगाए गए एक कार्टून में दिखाया गया है कि कैसे एक शिक्षक मैथ भी पढ़ाता है और साहित्य भी।
बता दें कि भाजपा का अगला मिशन ओडिशा है। यहां बीते दिनों हुए पंचायत चुनाव में भाजपा को भारी जीत मिली है।












Click it and Unblock the Notifications