दिल्ली सेवा विधेयक का समर्थन करेगी नवीन पटनायक की BJD, विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का भी करेगी विरोध

BJD Supports Delhi Services Amendment Bill: दिल्ली सेवा विधेयक पर बीजू जनता दल ने केंद्र सरकार का समर्थन दिया है। पार्टी के राज्यसभा सदस्य सस्मित पात्रा ने मंगलवार को कहा कि बीजू जनता दल, दिल्ली सेवा अध्यादेश की जगह लेने वाले विधेयक का समर्थन करेगा। इसके साथ ही सरकार के खिलाफ विभिन्न विपक्षी दलों द्वारा प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव का विरोध करेगा।

बीजेडी के फैसले से मोदी सरकार को राज्यसभा में बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंचने में मदद मिलेगी। राज्यसभा में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के पास पूर्ण बहुमत नहीं है। बीजू जनता दल (बीजेडी) के राज्यसभा में नौ सांसद हैं।

दिल्ली सेवा विधेयक का समर्थन करेगी नवीन पटनायक की BJD

सस्मित पात्रा ने कहा कि उनकी पार्टी ने दिल्ली सेवाओं के मुद्दे पर विधेयक का समर्थन करने का फैसला किया है और वह अविश्वास प्रस्ताव का भी विरोध करेगी।

विपक्षी दल के 26 दलों में से कम से कम 18 की राज्यसभा में उपस्थिति है और उनके पास सामूहिक रूप से 101 सांसद हैं। बीआरएस (सात सांसद) के भी विधेयक के खिलाफ मतदान करने की संभावना है, जबकि वाईएसआर कांग्रेस (नौ सांसद) इसका समर्थन कर सकती है।

सत्तारूढ़ एनडीए के पास उच्च सदन में 100 सांसद हैं, जबकि यह मनोनीत सदस्यों और निर्दलीय सदस्यों के साथ-साथ अन्य दलों पर भी भरोसा करेगा। जिन्होंने कई बार विभिन्न मुद्दों पर मोदी सरकार के पक्ष में मतदान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+