नवीन जिंदल ने ताला ठोका फोकस टीवी हरियाणा पर
नई दिल्ली। कभी कांग्रेस सांसद रहे नवीन जिंदल ने फोकस टीवी हरियाणा को बंद कर दिया है। फोकस टीवी उन्हीं का चैनल है। इसमें 100 पत्रकार और गैर-पत्रकार काम कर रहे थे। ये सभी बेरोजगार हो गए हैं।
हरियाणा चुनाव
हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले नवीन जिंदल ने फोकस टीवी नेशनल और हरियाणा को चालू किया था। हालांकि फोकस नेशनल की तो टीआरपी कभी कोई बहुत बेहतर नहीं आ सकी, पर फोकस हरियाणा अपने सेगमेंट में नंबर एक पोजिशन पर चल रहा था।
बढते खर्चे
सूत्रों ने बताया कि मैनेजमेंट ने बढ़ते खर्चों को देखते हुए चैनल को बंद किया। हालांकि जब शुरू किया था तब कहा गया था कि मैनेजमेंट इसे नंबर एक स्थान पर लेकर जाएगा।
तो कोलगेट आरोपी कांग्रेस नेता नवीन जिंदल भाजपा में जाएंगे
सवालिया निशान
फोकस हरियाणा के बंद होने के बाद अब फोकस नेशनल के भविष्य पर भी सवालिया निशान लगने लगे हैं। फोकस टीवी हरियाणा की एंकर और तेज-तर्रार पत्रकार राजेन्द्र कौर ने कहा कि इतिहास में ये शायद पहली बार हुआ कि नंबर 1 चैनल बंद हो गया। मालिकों की मर्ज़ी।जब चाहें चैनल खोल लें जब चाहें बंद कर दें। जिनकी वजह से शुरुआत से अंत तक चैनल बुलंदियों पर रहा उनकी कौन सोचता है?













Click it and Unblock the Notifications