फिर फटेगा नटवर का 'किताब बम', होंगे कांग्रेस के और खुलासे

नटवर सिंह ने नया ध माका करने का ऐलान ककर कांग्रेस में कौतुहल पैदा कर दी है। अपनी किताब ‘वन लाइफ इज नॉट इनफ' का अगला सीक्वल लिखने जा रहे हैं। नटवर सिंह ने निर्णय लिया है कि अगली किताबों में वे इससे ज्यादा खुलासा करेंगे। ‘माय इरेगुलर डायरी' अुनका अगला धमाका होगा।
नटवर सिंह ने ऐलान किया है कि ये अगले साल मार्च में प्रकाशित होगी। इस किताब में नटवर कांग्रेस और गांधी परिवार के द्वारा इसका संचालन कैसे किया जाता है, पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे। उन्होंने साफ कर दिया है कि इसमें कई खुलासे होंगे। गौरतलब है कि हाल ही में प्रकाशित नटवर की किताब 'वन लाइफ इज नॉट इनफ' ने कांग्रेस और गांधी परिवार के लिए एक तरह से राजनीतिक भूचाल की स्थिति पैदा कर दी थी।
गौतलब है कि नटवर सिंह की ऑटोबायोग्राफी 'वन लाइफ इज नॉट इनफ' की चार दिनों में 50 हजार से अधिक प्रतियां बिक गई है। इसके प्रकाशक और अधिक प्रतियां प्रकाशित करने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications