CAA Protest: राजद का बिहार बंद आज, सुरक्षा कड़ी, तेजस्वी ने कहा-अगर एक भी लाठी चली तो...

Recommended Video

    CAA Protest: RJD का Bihar Bandh आज, सुरक्षा कड़ी, Tejasvi ने कहा-अगर एक भी लाठी चली तो...| वनइंडिया

    पटना। नागरिकता संशोधन ऐक्ट के खिलाफ शुक्रवार को भी देश के कई हिस्सों में उग्र प्रदर्शन जारी रहा तो वहीं सीएए और एनआरसी के खिलाफ आरजेडी ने आज बिहार बंद बुलाया है, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से कड़े इंतजाम किये गये हैं, शहर और आसपास के इलाकों में कुल 50 मजिस्ट्रेट, 50 पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गयी है, इसके साथ ही 250 पुलिस बल, क्यूआरटी तथा अतिरिक्त बल को तैनात किया गया है, पुलिस बल के साथ ही सीसीटीवी के माध्यम से प्रमुख चौक-चौराहों पर नजर रखी जायेगी, बंद को देखते हुए आज स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

    आरजेडी ने बुलाया बिहार बंद

    आरजेडी ने बुलाया बिहार बंद

    बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नागरिकता संशोधन ऐक्ट असंवैधानिक है और मानवता के खिलाफ है। इसने बीजेपी की विभाजनकारी चरित्र को उजागर कर दिया है। बता दें कि गुरुवार को वामदलों ने संशोधित नागरकिता कानून और एनआरसी के खिलाफ भारत बंद बुलाया था। इस दौरान कई राज्यों में प्रदर्शन हुए थे।

    तेजस्वी यादव ने दी धमकी

    तेजस्वी यादव ने दी धमकी

    विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इसे लेकर नीतीश सरकार को चेतावनी दी है कि अगर बिहार बंद के दौरान आरजेडी के किसी भी कार्यकर्ता पर कहीं भी पुलिस ने लाठी भांजी तो इसका अंजाम बुरा होगा जबकि एडीजी जितेंद्र कुमार ने तेजस्वी यादव से साफ कहा है कि अगर बंद के दौरान कहीं भी उपद्रव फैलाने या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    'बिहार में लागू नहीं होगा एनआरसी'

    'बिहार में लागू नहीं होगा एनआरसी'

    नागरिकता संशोधन कानून पर मचे बवाल के बीच नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा, 'बिहार में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस यानी एनआरसी लागू नहीं होगा।' आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने लोकसभा और राज्यसभा में मोदी सरकार का साथ दिया था। हालांकि नीतीश के इस कदम को लेकर पार्टी के भीतर ही विरोध शुरू हो गया। पार्टी उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर और पवन वर्मा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर जेडीयू ने समर्थन कर गलत फैसला लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+