#NationalFilmAwards 2019: अंधाधुन बेस्ट फिल्म, आयुष्मान-विक्की कौशल बेस्ट एक्टर, देखें पूरी लिस्ट

अंधाधुन बेस्ट फिल्म, आयुष्मान-विक्की कौशल बेस्ट एक्टर

नई दिल्ली। 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान हो गया है, ये खास कार्यक्रम शास्त्री भवन के फर्स्ट फ्लोर के PIB कॉन्फ्रेंस हॉल आयोजित किया गया , आज फीचर फिल्मों के 31 श्रेणियों में नेशनल अवॉर्ड दिए गए, जबकि 23 गैर फीचर और 31 फीचर फिल्म में पुरस्कार दिए गए, इस बार बॉलीवुड फिल्मों में 'अंधाधुन' ने बाजी मारी है और फिल्म को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के पुरस्कार के लिए चुना गया है।

Nationalaward:अंधाधुन को मिला बेस्ट हिंदी फिल्म का अवार्ड

ये है विनर्स की पूरी लिस्ट

  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: बेस्ट पॉपुलर फिल्म- बधाई हो
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: बेस्ट एक्ट्रेस- कीर्ति सुरेश (महानती, तेलुगू)
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: बेस्ट एक्टर- आयुष्मान खुराना (अंधाधुन), विक्की कौशल (उरी)
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: बेस्ट मेल सिंगर- अरिजीत सिंह
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- फिल्म- उरी
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- संजय लीला भंसाली, फिल्म- पद्मावत (सभी गीत)
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: बेस्ट कोरियोग्राफी सॉन्ग- घूमर (फिल्म- पद्मावत)
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: बेस्ट एक्शन फिल्म- KGF
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: बेस्ट हिंदी फिल्म- अंधाधुन
आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: बेस्ट तमिल फिल्म- बारम
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: बेस्ट मराठी फिल्म- भोंगा
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: बेस्ट राजस्थानी फिल्म- टर्टल
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट अवॉर्ड- उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: बेस्ट शॉर्ट फिल्म (फीचर)- खरवास, निर्देशक- आदित्य सुहास
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: बेस्ट स्पोर्ट्स फिल्म- स्वीमिंग थ्रू डार्कनेस
  • ब्लेस जॉनी और अनंत विजय को सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

आपको बता दें कि हर साल नेशनल अवॉर्ड विनर्स का ऐलान अप्रैल में किया जाता है लेकिन इस साल लोकसभा चुनावों के कारण अप्रैल में पुरस्कार नहीं दिए गए थे, अब स्वतंत्रता संग्राम से पहले शुक्रवार को अवार्ड की घोषणा हुई है। मालूम हो हर साल विभिन्न भारतीय भाषाओं की फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित किए जाते हैं। इसके तहत बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट प्रोडक्शन, सामाजिक संदेश, गायक, गीत और गीतकार की श्रेणियों में नामांकन किए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+