Tamil Nadu: नीलगिरि जिले में 10 दिनों में 40 बाघों की गई जान, अब नेशनल टाइगर कमीशन के हाथ जांच

तमिलनाडु में लगातार हो रही बाघों की मौत से राष्ट्रीय बाघ आयोग काफी चिंतित है। इसी कड़ी में आयोग की एक टीम सोमवार को नीलगिरि जिले का दौरा करने निकल पड़ी है। यह जानकारी अपराध शाखा आईजी मुरली कुमार ने दी है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 40 दिनों में नीलगिरि जिले में, नीलगिरी वन, मुदुमलाई टाइगर रिजर्व के आंतरिक और बाहरी क्षेत्र में छह बाघ शावकों सहित 10 बाघों की मौत हो गई है।

बाघों की हो रही मौतों से वन प्रेमियों में गहरा सदमा लगा है। बाघों की मौत की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी की भी मांग की गई। नीलगिरि जिले में बाघों की मौत की जांच के लिए देहरादून से राष्ट्रीय बाघ आयोग की एक टीम ऊटी आने वाली है। समिति में राष्ट्रीय बाघ आयोग के आईजी अपराध शाखा शामिल हैं।

National Tiger Commission

वन विभाग से पूछताछ
आपको बता दें कि वन विभाग से पूछताछ भी होगी। आयोग की टीम पिछले महीने की 17 तारीख को मुदुमलाई टाइगर रिजर्व सिगुर वन में 2 बाघ शावकों की मौत, 18 तारीख को मधुट्टम क्षेत्र में बाघ की मौत, 30 तारीख को करकुडी क्षेत्र में बाघ की मौत और इस महीने की 9 तारीख को एमराल्ड क्षेत्र में 2 बाघों की मौत की जांच करेगी।

खासकर, वे चिन्ना कुन्नूर क्षेत्र में बरामद 4 बाघ शावकों की मौत की जांच करेंगे। वे मुदुमलाई टाइगर रिजर्व और नीलगिरी जिला वन विभाग के अधिकारियों की भी जांच करने जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट राष्ट्रीय बाघ आयोग को भेजी जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि अगला कदम उसके बाद ही पता चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+