नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने मौनी रॉय की 'Hot' तस्वीर शेयर कर लिखा कुछ ऐसा, मांगनी पड़ी माफी
NSE Post Mouni Roy Photo: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने शनिवार को ट्विटर पर एक बड़ी गलती कर दी। जिस वजह से सोशल मीडिया पर उसकी जमकर किरकिरी हो रही है। हालांकि बाद में NSE को अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने पोस्ट को डिलीट कर दिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने पहले ही उसका स्क्रीनशॉट रख लिया था। मामले में NSE ने किसी भी तरह की हैकिंग से इनकार किया है।
Recommended Video

क्या लिखा फोटो के साथ?
दरअसल शनिवार को NSE ने अपने ट्विटर हैंडल पर मौनी रॉय (Mouni Roy) के एक हॉट फोटोशूट की चार तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही लिखा- शनिवार का टेंपरेचर बढ़ रहा है (Soaring Saturday Temperature high)। इसके बाद आगे मौनी रॉय को टैग कर लिखा- मौनी अद्भुत लगती हैं। NSE की इस गलती को तुरंत सोशल मीडिया यूजर्स ने पकड़ लिया और उसे ट्रोल करने लगे। बाद में NSE की टीम को भी गलती का पता चला और उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया।

एजेंसी से हुई थी गलती
बाद में ट्विटर हैंडल पर सफाई देते हुए NSE ने लिखा कि आज (शनिवार) दोपहर 12.25 पर हमारे ट्विटर हैंडल पर एक गलत पोस्ट हो गई थी। ये गलती NSE के अकाउंट को संभालने वाली एजेंसी से हुई। उन्होंने साफ किया कि ये एक मानवीय त्रुटि थी, इसका हैकिंग से कोई संबंध नहीं है। साथ ही इस गलती के लिए अपने फॉलोवर्स से माफी भी मांगी।

जमकर मजे ले रहे लोग
वैसे तो NSE ने माफी मांगकर मामला खत्म कर दिया, लेकिन ट्रोलर्स उन्हें कहां छोड़ने वाले थे। उन्होंने उस ट्वीट का स्क्रीनशॉट रख लिया और NSE को जमकर ट्रोल किया। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि जब नोटिस पीरियड पर काम कर रहे कर्मचारी को पूरा पैसा नहीं मिलता, तो ऐसा ही होता है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि शेयर मार्केट थोड़ा क्या उछाल मारा, NSE पूरी तरह से मस्तीबाजी के मूड में आ गया। उन्होंने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के CEO से पूछा ये सब क्या हो रहा है आशीष चौहान साहब। एक अन्य यूजर ने लिखा कि लग रहा शनिवार को ट्विटर संभालने वाले कर्मचारी ने दो पैग शराब ज्यादा पी ली, जिस वजह से ये सब हो रहा।
-
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
Dhurandhar 2:'घर की याद नहीं आई जस्सी',थिएटर हिलाने वाला Pinda असल में जिंदा है या मर गया? जानिए इसकी हिस्ट्री -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप












Click it and Unblock the Notifications