National Space Day 2024: नेशनल स्पेस डे आज, पहली बार पूरा देश क्यों मनाने जा रहा ये खास दिन?
National Space Day: 23 अगस्त 2024 एक ऐतिहासिक दिन है, जब भारत अपना पहला नेशनल स्पेस डे यानी कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाएगा। अंतरिक्ष के क्षेत्र में पिछले साल हासिल की गई शानदार उपलब्धि के सम्मान में इस दिन की घोषणा की गई थी।
क्यों मनाते हैं नेशनल स्पेस डे?
आज स्पेस डे मनाने के पीछे की वजह इसरो का ऐतिहासिक मिशन चंद्रयान 3 है। 23 अगस्त साल 2023 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान यानी इसरो ने चांद पर विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया। इसरो ने लैंडर को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड किया। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया था।

पीएम मोदी ने की थी घोषणा
ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्त की तारीख को नेशनल स्पेस डे मनाने की घोषणा की थी। भारत के लिए ये उपलब्धि बेहद खास है। बता दें कि आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान 3 को लॉन्च किया गया था। विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ इसे चांद पर उतारा गया था।
क्या है शिव-शक्ति पॉइंट?
चांद की सतह पर जहां चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग हुई थी, उस पॉइंट को शिव शक्ति पॉइंट नाम दिया गया था। 23 अगस्त का ही वो दिन था, जब देश का सपना सच हुआ और पूरी दुुनिया ने भारत का लोहा माना था। इससे पहले भारत ने कई बार ये कोशिश की थी मगर सपना अधूरा रह गया था।
आखिरकार पूरा हुआ भारत का सपना
फिर चंद्रयान 3 के लिए 23 अगस्त की तारीख को चुना गया और भारत का ये सपना आखिरकार साकार हुआ।साल 2023 का समय था, जब भारत ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतारकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
क्या थे मिशन के तीन लक्ष्य?
इससे हमारा देश चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया। 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित इस मिशन के तीन मुख्य लक्ष्य थे- चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग, लैंडर और रोवर का इस्तेमाल करके इसके सरफेस पर रिसर्च और रंभा जैसे उपकरणों के साथ स्पेस पर रिसर्च।
इसरो प्रमुख ने की थी ये घोषणा
सफल लैंडिंग के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस. सोमनाथ ने घोषणा की थी कि प्रज्ञान रोवर जल्द ही विक्रम लैंडर से सतह का अध्ययन करने के लिए निकलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को बधाई देते हुए कहा कि भारत अब चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया है और यह सफलता चांद से जुड़े मिथकों को बदल देगी।












Click it and Unblock the Notifications