अमित शाह बोले- भारत को 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में राष्ट्रीय सुरक्षा अहम

नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को पीएम मोदी के देश को 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में देश की आतंरिक सुरक्षा को कायम रखने की महत्ता पर बल दिया। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के 49वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी देश को 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं।

national security important to make india 5 trillion economy, says amit shah

शाह ने कहा कि पीएम मोदी देश को दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल कराना चाहते हैं, लेकिन सुरक्षा के बिना आर्थिक प्रगति संभव नहीं है। राज्यों में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देशभर में लगभग 34 हजार पुलिसकर्मियों ने कानून व्यवस्था कायम रखने में अपने प्राणों का बलिदान दिया, जिससे पुलिस बल पर विश्वास मजबूत हुआ है।

पुलिस सुधार पर क्या बोले अमित शाह

अमित शाह ने पुलिसकर्मियों से उनके साथियों द्वारा किए गए अच्छे कामों को आगे ले जाने का आग्रह किया। पुलिस सुधार के बारे में बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि हमें बदलती चुनौतियों के अनुसार पुलिस बल में सुधार लाने की आवश्यकता है। लेकिन पुलिस सुधार एक बहुत बड़ी अवधारणा है और इसलिए इसे ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट द्वारा फिर से डिजाइन करने की आवश्यकता है।

गृहमंत्री ने कहा कि सीआरपीसी और आईपीसी में आवश्यक परिवर्तन करने के लिए देश भर में एक परामर्श प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए। सभी को इससे संबंधित अपने सुझाव गृह मंत्रालय को भेजने चाहिए। हमें सीआरपीसी और आईपीसी में परिवर्तन लाने की दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। शाह ने फॉरेंसिक साइंस विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+