लोकसभा चुनाव 2019: नेशनल पीपुल्स पार्टी ने मेघालय औऱ मणिपुर के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

नई दिल्ली। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने शुक्रवार को आगामी 17 वीं लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री अगाथा के संगमा तुरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी वहीं हैंगमिनलीन किपगेन बाहरी मणिपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से लड़ेगे। दोनों उम्मीदवारों के नामों को एनपीपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंजूरी दी है।

 National People’s Party declares two candidates for Lok Sabha elections 2019

मेघालय में एनपीपी और मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस गॉवर्नमेंट का गठबंधन है। मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस ने भी तुरा लोकसभा सीट जीतने का दावा किया है। एनपीपी ने उत्तर पूर्व में विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का फैसला किया है। एनपीपी ने शिलांग लोकसभा सीट पर यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के उम्मीदवार को समर्थन करने का भी फैसला किया है।

वहीं विपक्षी दल कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा को तुरा से उम्मीदवार और शिलॉन्ग से वर्तमान लोकसभा सांसद विंसेंट एच पाला को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+