'पराली की घटनाओं को रोकने में जुटी है पूरी पंजाब सरकार', NHRC को मुख्य सचिव ने दिया जवाब

'पराली की घटनाओं को रोकने में जुटी है पूरी पंजाब सरकार', NHRC को मुख्य सचिव ने दिया जवाब

NHRC seeks report On Punjab stubble burning: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पंजाब के खेतों में पराली जलाए जाने को लेकर चिंता जताई है और इस मामले में रिपोर्ट भी मांगी है। एनएचआरसी ने गुरुवार को पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बढ़ते वायु प्रदूषण के मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए समीक्षा बैठक की, इस बैठक में राज्य में पराली जलाने पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। हालांकि पंजाब सरकार की ओर से कहा गया है कि पंजाब में पराली की घटनाओं को रोकने की पूरी कोशिश की जा रही है।

Punjab stubble burning

विज्ञप्ति के मुताबिक एनएचआरसी ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर सख्त रवैया अपनाया है और पंजाब में पराली जलाए जाने के मामलों जल्द ही रिपोर्ट देने को कहा है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक एनएचआरसी ने उत्तर भारत में, विशेष रूप से पंजाब में पराली जलाने के मामलों पर कड़ी चिंता व्यक्त की है...क्योंकि इससे कई शहरों में वायु प्रदूषण का खतरा बढ़ रहा है। पराली जलाने की वजह से कई शहरों में हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' हो गई है और लोगों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर रही है।

आयोग ने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जाए। इसने कहा कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो पंजाब पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इस मौके पर आयोग ने मुख्य सचिव से पंजाब में पराली प्रबंधन से जुड़े मामलों की समीक्षा की और इस संबंध में कुछ आंकड़े भी मांगे हैं।

पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में इस साल पराली जलाने की घटनाओं को कम करने के लिए राज्य की पूरी मशीनरी कोशिश कर रही है। उनका कहना है कि पूरे पंजाब में किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रोत्साहित और जागरूक किया जा रहा है।

मुख्य सचिव ने कहा कि पराली प्रबंधन के लिए हर हफ्ते पंजाब के सभी उपायुक्तों और उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है ताकि पराली जलाने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+