नेशनल हेराल्ड मामले में बढ़ीं सोनिया-राहुल की मुश्क‍िलें, ED ने दर्ज किया केस

sonia gandhi national herald
नई दिल्ली। सोनिया गांधी व राहुल गांधी की मुश्क‍िलें बीते दिनों से जहां नटवर‍ि सिंह ने बढ़ा रखीं हैं वहीं पुरानी मुसीबतों ने भी अभी पीछा नहीं छोड़ा है। नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा शुरू की प्रारंभिक जांच का उद्देश्य यह जांचना है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कोई मामला बनता है या नहीं।

आज इस मामले में सोनिया-राहुल की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका पर भी सुनवाई होनी है। सुनवाई उस याचिका पर है, जो सोनिया और राहुल की ओर से दाखिल की गई है।

पढ़ें- गया में रकम उड़ा ले गया

गौरतलब है कि बीजेपी नेता सुब्रह्मणयम स्वामी की याचिका पर कोर्ट ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ इस मामले में समन जारी किया था। स्वामी की ओर से याचिका में बताया गया है कि नेशनल हेराल्ड सौदे में नियमों को ताक पर रख कर सौदेबाजी हुई है।

गैरकानूनी तरीके से पैसे का लेन-देन हुआ है। नेशनल हेराल्ड अखबार का प्रकाशन अब बंद होने जा रहा है। खबर है कि अब कांग्रेस की इस मामले में मुश्क‍िलें बढ़ सकतीं हैं। इसे लेकर अब गांधी परिवार को किसी चमत्कार ही उम्मीद है जिससे कि मुश्क‍िलों के बादल छट जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+