हथकरघा दिवस पर PM मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- खादी उद्योग को मरने के लिए छोड़ा गया था
National Handloom Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में हिस्सा लिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कपड़ा उद्योग, खादी पर ध्यान नहीं देने को लेकर पिछली कांग्रेस की सरकार पर तंज कसा है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''आजादी के बाद कपड़ा उद्योग, खादी को मजबूत करने पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया, जो पिछली शताब्दी के दौरान इतना मजबूत था... स्थिति यह थी कि इसे मरने के लिए छोड़ दिया गया था।''

पीएम मोदी ने कहा, ''जो लोग खादी पहनते थे, उन्हें हेय दृष्टि से देखा जाता था। हीन भावना से देखा जाता था।" पीएम मोदी ने कहा, '' पिछले 9 सालों में खादी के उत्पादन में 3 गुना से अधिक की वृद्धि हुई है और खादी के कपड़ों की बिक्री भी 5 गुना बढ़ गई है। देश-विदेश में खादी के कपड़ों की मांग बढ़ रही है।''
पीएम मोदी ने कहा, हम अपने हैंडलूम, खादी, टेक्सटाइल सेक्टर को वर्ल्ड चैंपियन बनाना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए सबका प्रयास जरूरी है। श्रमिक हो, बुनकर हो, डिजाइनर हो या इंडस्ट्री, सबको एकनिष्ठ प्रयास करने होंगे।
पीएम मोदी ने कहा, ''आज के दिन 'स्वदेशी आंदोलन' की शुरूआत हुई थी। स्वदेशी का ये भाव सिर्फ विदेशी कपड़े के बहिष्कार तक ही सीमित नहीं था, बल्कि ये हमारी आर्थिक आजादी का बहुत बड़ा प्रेरक था। ये भारत के लोगों को अपने बुनकरों से भी जोड़ने का अभियान था।''
पीएम मोदी ने कहा, आज आज 'Vocal for Local' की भावना के साथ देशवासी स्वदेशी उत्पादों को हाथों-हाथ खरीद रहे हैं, ये एक जन आंदोलन बन गया है।












Click it and Unblock the Notifications