'आपके साथ पॉडकास्ट करने का मूड हो रहा...', कौन हैं रणवीर अल्लाहबादिया, जिन्होंने PM मोदी से सीधे पूछा ये सवाल
National Creators Awards 2024 Ranveer Allahbadia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देश के कई युवा हस्तियों, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, कंटेंट क्रिएटर को नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस दौरान एक नाम चर्चाओं में रहा, वो है रणवीर अल्लाहबादिया का।
भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने रणवीर अल्लाहबादिया को 'Disruptor of the Year' का अवॉर्ड दिया। इस दौरान पीएम मोदी और रणवीर के बीच कुछ मजेदार बातें भी हुईं, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।

इसी बीच लोग रणवीर अल्लाहबादिया के बारे में जानना चाहते हैं। रणवीर अल्लाहबादिया देश के जाने-माने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर हैं। ये अपने पॉडकास्ट वीडियो को लेकर जाने जाते हैं। इनका फेमस पॉडकास्ट शो BeerBiceps है
रणवीर अल्लाहबादिया ने PM मोदी से कहा- 'आपके साथ पॉडकास्ट करने का मूड हो रहा है...'
रणवीर अल्लाहबादिया ने अवॉर्ड लेने के बाद पीएम मोदी से सीधे तौर पर पूछते हुए कहा कि, ''आपके साथ पॉडकास्ट करने का मूड हो रहा है सर...?'' ये सुनकर पीएम मोदी हंसने लगते हैं और कहते हैं, ''अरे वाह, चलिए मूड तो हरके के बहुत होते हैं...।''
पीएम मोदी ने उनसे कहा, ''क्या आज भी आप फिटनेस का मंत्र देंगे लोगो को''। जिसपर रणवीर अल्लाहबादिया ने कहा, ''जी सर, बिल्कुल लोगों को योगा करना चाहिए, मेडिटेशन करना चाहिए।''
जिसपर पीएम मोदी ने जवाब देते हुए कहा, ''फिर तो लोग ये कहेंगे कि ये मोदी जी की बात बता रहे हैं। लोग कहेंगे तुम बीजेपी वाले हो गए हो।'' जिसके जवाब में रणवीर अल्लाहबादिया कहते हैं, ''आजकल मोदी की यूथ की बातें कर रहे हैं, इसलिए शायद पूरा देश मेडिटेशन कर रहा है।''
PM मोदी ने रणवीर अल्लाहबादिया से कहा- 'मुझे ये बहुत बड़ी बीमारी हो गई है...'
पीएम मोदी ने कहा कि, ''मैं नींद को लेकर बहुत डांट सुनता हूं,...मैं इसका भुगतभोगी हूं। इसलिए मैं सबको कहता हूं कि नींद पूरी लेनी चाहिए। मैं बहुत कम सोता हूं...इसलिए मुझे काफी लोग इसके बारे में सचेत करते रहते हैं। कई सालों से मुझे ये बीमारी आ गई है...मैं सोता ही नहीं हूं।'' पीएम मोदी ने रणवीर अल्लाहबादिया को भरपूर नींद लेने पर एक वीडियो बनाने की भी सलाह दी है।
Who is Ranveer Allahbadia: कौन हैं रणवीर अल्लाहबादिया
- रणवीर अल्लाहबादिया सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर हैं। इनका पॉडकास्ट शो BeerBiceps नाम से मशहूर है।
- रणवीर अल्लाहबादिया का यूट्यूब और इंस्टाग्राम चैनल भी BeerBiceps के नाम से है। इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं यूट्यूब चैनल पर 7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
- इन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ भी पॉडकास्ट इंटरव्यू किया है। इसके अलावा इन्होंने करीना कपूर, यामी गौतम, मृणाल ठाकुर, विक्की कौशल समेत तमाम बॉलीवुड सितारों के साथ भी पॉडकास्ट इंटरव्यू वीडियो बनाया है।
- रणवीर अल्लाहबादिया अपने यूट्यूब चैनल बीयरबाइसेप्स और 'The Ranver Show' के जरिए पॉडकास्ट होस्ट करते हैं।
- रणवीर अल्लाहबादिया एक बिजनेसमैन भी हैं। रणवीर अल्लाहबादिया मंबई के रहने वाले हैं, इनका जन्म 2 जून 1993 को हुआ है।
- रणवीर मुंबई के धीरुभाई अंबानी स्कूल से पढ़े हुए हैं। रणवीर ने ग्रेजुएशन मुंबई के द्वारकादास जे. सांघवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से पूरी की है।
- रणवीर बीयरबाइसेप्स मॉन्क एंटरटेनमेंट के को-फाउंडर हैं। साल 2022 की फोर्ब्स 30 एशिया की लिस्ट में उनका नाम दर्ज था।












Click it and Unblock the Notifications